दुनियाभर के नागरिकों ने जान बचाने के लिए भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया
नई दिल्ली। यमन में युद्ध जैसे हालात के बीच जिस तरह से भारतीय नेवी और मोदी सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है उसकी तारीफ दुनिया के हर कोने में हो रही है। भारत ने आज राहत अभियान को पूरी सफलता के साथ पूरा कर लिया है।

भारत के सभी नागरिकों को यमन से सुरक्षित स्वदेश लाया जा चुका है। यही नहीं भारत ने 90 और लोगों को यमन से सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल की है जो अन्य देशों के नागरिक है।
विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। वीके सिंह ने 90 से अधिक विदेशी नागरिकों को यमन से सुरक्षित वापसी की जानकारी दी। यमन से अभी तक 4000 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी की जा चुकी है।
वहीं यमन से सुरक्षित वापस आये आयरलैंड के नागरिक ने कहा कि मेरे पास भारत की सरकार को शुक्रिया कहने के लिए शब्द नहीं है। मैं भारत सरकार की जितनी भी तारीफ करूं वो कम हैं। मैं आज अगर सुरक्षित हूं तो भारत सरकार की वजह से ही हूं।
वहीं ब्रिटिश नागरिक ने भी भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत सरकार की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। बांग्लादेश के कई नागरिक भी सुरक्षित भारत पहुंचे उन्होंने भी भारत सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हमारी जान बचाने के लिए हम जिंदगी भर भारत के एहसानमंद रहेंगे।
वहीं यमन की भी एक नागरिक सुरक्षित भारत पहुंची, जिन्होंने कहा कि हालांकि मैं यमन की नागरिक हूं लेकिन भारत का तहे दिल से शुक्रिया करना चाहुंगी। उन्होंने कहा कि जितनी आसानी से सब कुछ हुआ उसका हमें कतई अंदाजा नहीं था।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications