सीआईएसएफ जवान ने उधमपुर कैंप में साथी जवान की हत्या कर खुद को गोली मारी

नई दिल्ली। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के एक जवान ने फोर्स के अपने साथी जवान को गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं एक दूसरे जवान को भी गोली मारी, जो जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना जम्मू के उधमपुर कैंप में हुई है। हत्यारोपी ने साथी जवानों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। हमला करने वाले को संतरी बताया गया है।

CISF staff killed a CISF personne in Udhampur Jammu Kashmir accused killed himself

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने दोनों जवानों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही ज्यादा कुछ कहा जा सकेगा।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी और मकतूल दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर पहले अपने दो साथियों को गोली मारी फिर खुद को भी उड़ा लिया। उधमपुर जिला अस्पताल में कांस्टेबल बीएन मूर्ति और तस्लीम को मृत घोषित कर दिया गया। घायल जवान संजय का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+