दिल्ली मेट्रो में यात्री का रुपयों से भरा बैग छूटा, CISF के जवान ने किया वापस
नई दिल्ली। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सेक्युरिटी फोर्स के जवान ने ईमानदारी की शानदार मिशाल पेश की है। दरअसल दिल्ली मेट्रो में एक यात्री का बैग गिर गया था, जिसमे एक लाख रुपए रखे थे, लेकिन जब यह बैग जवान को मिला तो उसने इस बैग को उसके मालिक को वापस कर दिया। सीआईएसएफ के प्रवक्ता असिस्टैंट इंस्पेक्टर जनरल हेमेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली मेट्रो में प्रवीन झा जोकि द्वारका के रहने वाले हैं, अपना बैग भूल गए थे। यह बैग शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के भीतर सीआईएसएफ के जवान को लावारिश मिला।

सुरक्षा के मद्देनजर जब जवान ने जब बैग को खोला तो इसके भीतर एक लाख रुपए नगद मिले। जिसके बाद सीआईएसएफ के जवान ने सीसीटीवी फुटेज की तलाशी शुरू की, जिससे कि इस बैग के असली मालिक तक पहुंचा जा सके। इस दौरान जिस व्यक्ति का बैग मेट्रो में खो गया था, वह वापस मेट्रो स्टेशन बैग को तलाशने के लिए पहुंचा तो इस बैग को उसे वापस कर दिया गया। बैग मिलने के बाद इसके मालिक प्रवीन झा ने जवान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि ईमानदारी अभी भी जिंदा है।
बता दें कि ब्लू लाइन मेट्रो का गुरुवार को तकनीकी खराबी की वजह से संचालन रुक गया था। जिसकी वजह से कई यात्री ट्रेन में फंस गए थे। तकरीबन दो घंटे तक ट्रेन एक ही जगह रुकी रही। जानकारी के अनुसार ट्रेन पतंग के मांझे की वजह से रुक गई थी, क्योंकि इस मांझे की वजह से ओवरहेट इलेक्ट्रिफिकेशन बाधित हो गया था। मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि सुभाष नगर और राजौरी गार्डेन के बीच ब्लू लाइन को तकनीकी समस्या की वजह से कुछ देर तक रोका गया था।












Click it and Unblock the Notifications