दिल्ली में ब्लास्ट के बाद बढ़ी सुरक्षा, एयरपोर्ट और सरकारी दफ्तरों के लिए CISF का हाईअलर्ट

High Alert in Delhi: राजधानी दिल्‍ली में शुक्रवार शाम इजराइली दूतावास के पास एक ब्लास्ट हुआ, हालांकि इसकी तीव्रता कम थी, जिस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद पहुंची सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है, लेकिन अभी तक ब्लास्ट की वजह का पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना के बाद सभी एयरपोर्ट्स, सरकारी इमरातों और VIP इलाकों के लिए हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।

cisf

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के मुताबिक सभी एयरपोर्ट, महत्वपूर्ण जगहों, सरकारी इमारतों की सुरक्षा में तैनात जवानों को हाईअलर्ट पर कर दिया गया है। साथ ही संवेदनशील जगहों की सुरक्षा भी बढ़ाई जा रही है। CISF ने साफ किया कि उनका बल हर मुश्किल हालात से निपटने में सक्षम है। एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी की जा रही है। आपको बता दें कि एयरपोर्ट, सरकारी उपक्रमों आदि की सुरक्षा का जिम्मा CISF के पास ही रहता है। साथ ही उसके जवान इसके लिए पूरी तरह से ट्रेंड रहते हैं।

क्या कह रही दिल्ली पुलिस?
मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा कि जिंदल हाउस के पास एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर शाम 5.05 बजे एक बहुत ही कम तीव्रता का ब्लास्ट हुआ। इसमें तीन वाहनों के शीशे टूट गए हैं। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति इस घटना में घायल नहीं हुआ। शुरूआती जांच से लगता है कि शरारती तत्वों ने सनसनी पैदा करने के लिए ये काम किया है। फिर भी वो गंभीरता से इसकी जांच कर रहे हैं। NIA और फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+