CISCE के 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी, देवांग और विभा ने 100 प्रतिशत नंबर हासिल कर बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के नतीजे मंगलवार को जारी कर दिए हैं। छात्र-छात्राएं स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org. पर क्लिक कर अपना नतीजा देख सकते हैं। बोर्ड ने एसएमएस के जरिए रिजल्ट जानने की भी सुविधा छात्रों को दी है। कक्षा के साथ अपनी यूनिक आईडी 09248082883 पर मैसेज कर छात्र रिजल्ट जान सकते हैं। 12वीं में देवांग और विभा को 100 प्रतिशत अंक मिले हैं।

10वीं का 98.54, 12वीं का 96.52 प्रतिशत रिजल्ट
आईसीएसई में इस साल 98.54 फीसदी जबकि जबकि 12वीं में 96.52 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। 10वीं की परीक्षा 22 फरवरी से 25 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 4 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थी। दोनों परीक्षाओं में 2.5 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे। 2018 में 10वीं में 98.51, जबकि 12वीं में 96.21 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।

देवांग और विभा के 100 प्रतिशत अंक
12वीं की परीक्षा में इस साल कोलकाता के देवांग और बेंगलुरु की विभा ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास रचा है। 10वीं में मुंबई की जूही रूपेश कजारिया और मुक्तसर के मनहर बंसल ने टॉप किया है। दोनों के 99.60 फीसदी अंक हैं। 10वीं में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 99.05, लड़कों का 98.12 फीसद रहा है। 12वीं में लड़कियां 97.84 फीसदी और लड़के 95.40 प्रतिशत पास हुए हैं।

पुर्नमूल्यांकन के लिये 13 मई तक आवेदन
अगर परीक्षार्थी अपनी कॉपी दोबारा चेक करवाना चाहता है तो वह ऑफिशल वेबसाइट cisce.org पर आवेदन कर सकता है। परीक्षा परिणाम जारी होने के सात दिन के अंदर ही छात्र काउंसिल के पोर्टल से पुर्नमूल्यांकन के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। छात्र इसे स्कूल के माध्यम से भी आवेदन कर सकता है। 13 मई के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications