300 गाड़ियों को राख करने वाली एयरो इंडिया शो में लगी भयंकर आग की वजह जलती हुई सिगरेट!

एयरो इंडिया शो में लगी भयंकर आगे की पीछे जलती हुई सिगरेट!

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े मिलिट्री एविएशन शो एयरो इंडिया में शनिवार को लगी भयंकर आग की वजह सिगरेट हो सकती है। पार्किंग में लगी इस आग ने भयंकर रूप ले लिया और इसमें 300 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा लगता है, एक जलती हुई सिगरेट का फेंका जाना इस आग के लगने की वजह है।

सूखी घास में जलती हुई सिगरेट बनी आग की वजह

सूखी घास में जलती हुई सिगरेट बनी आग की वजह

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की क्या वजहें हैं, इसको लेकर अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता लेकिन ऐसा मालूम होता है कि जलती हुई सिगरेट सूखी घास पर फेंकी गई, जिसने धीरे-धीरे इतनी भयंकर आग का रूप ले लिया। पार्किंग मे खड़ी यह गाड़ियां उन लोगों की थी जो यहां पर एयर शो देखने के लिए आए हुए थे। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

12वें एरो इंडिया का हो रहा है आयोजन

बेंगलुरु में 12वें एरो इंडिया का आयोजन हो रहा है। शनिवार दोपहर को येलाहांका एयरफोर्स स्‍टेशन के गेट नंबर पांच के पार्किंग स्‍थल पर भयंकर आग लग गई। जिसमें 300 ज्‍यादा गाड़‍ियां राख में तब्‍दील हो गईं। आगजनी के हादसे के बाद कुछ देर के लिए एयरो इंडिया शो को रोक दिया गया। कई घंटों तक आसमान घने काले धुएं से ढका रहा। इसको लेकर आसपास एक दहशत का भी माहौल हो गया। घंटों की मेहनत के बाद फायर डिपार्टमेंट ने आग पर काबू पा लिया है।

 सोमवार को भी हुआ था हादसा

सोमवार को भी हुआ था हादसा

एरो इंडिया के आयोजन में पहले भी हादसे हो चुके हैं। सोमवार को रिहर्सल के दौरान सूर्य किरण एरोबैटिक्‍स टीम के दो एयरक्राफ्ट आपस में टकरा गए थे। इस हादसे में विंग कमांडर साहिल गांधी शहीद हो गए थे जबकि दो पायलट घायल हैं। इन दोनों का ही इलाज जारी है। आज (शनिवार) को पार्किंग में भयंकर आग लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+