VIDEO: चंकी पांडे की बेटी का हुआ ऐसे फैन से सामना, छूट गई अनन्या की हंसी

चंकी पांडे की बेटी अनन्या ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू किया भी नहीं है, लेकिन उनके फैंस की संख्या अभी ही लाखों में है। सोशल मीडिया पर उनके कई फैन अकाउंट्स हैं और उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं।

मुंबई। चंकी पांडे की बेटी अनन्या ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू किया भी नहीं है, लेकिन उनके फैंस की संख्या अभी ही लाखों में है। सोशल मीडिया पर उनके कई फैन अकाउंट्स हैं और उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। अक्सर फैंस से घिरी रहने वालीं अनन्या को हाल ही में एक बड़ा ही अनोखा फैन मिला। ये फैन आनन्या से कुछ ऐसा कह देता है कि वहां आसपास खड़े सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है।

Ananya Pandey

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ दी ईयर 2' के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। हाल ही में उन्हें उनकी डांस क्लास के बाहर स्पॉट किया गया, जहां उन्हें बड़ा ही अनोखा फैन मिला। अनन्या अपनी डांस क्लास से बाहर निकल रही थीं जब एक फैन ने उनके साथ तस्वीर खिंचाने को कहा। फैन को देख अनन्या हंस पड़ीं और उनसे कुछ कहा भी।

ये भी पढ़ें: अमिताभ के चुप रहने पर तनुश्री दत्ता ने उठाए सवाल, सुनाई खरी-खरी

अनन्या ने फैन के साथ फोटो खिंचाई और उससे बात भी की। जब आनन्या फोटो खिंचवाने के बाद अपनी कार की तरफ बढ़ने लगती हैं तो पीछे से फैन चिल्लाता है, 'मैम मैं भी पांडे हूं।' फैन की ये बात सुनकतर आनन्या समेत वहां खड़े सभी लोग मुस्कुराने लगते हैं। इस वीडियो को Voompla ने शेयर किया है, जिसे अबतक 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

ये भी पढ़ें: VIDEO: तनुश्री दत्ता पर हमले का वीडियो आया सामने, देखकर आप भी कांप जाएंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+