अमिताभ के चुप रहने पर तनुश्री दत्ता ने उठाए सवाल, सुनाई खरी-खरी

मुंबई। तनुश्री दत्ता की ओर से नाना पाटेकर पर लगाए गए यौन शोषण के आरोप पर इस वक्त बॉलीवुड में खलबली मची हुई है, कुछ लोग जहां तनुश्री के साथ नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है, जिनमें बड़ा नाम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का है, जिन्होंने तनुश्री के बारे में पूछे गए सवालों पर बड़ी सफाई से पल्ला झाड़ लिया था, जिस पर अब तनुश्री ने रिएक्शन दिया है।

अमिताभ के चुप रहने पर तनुश्री ने उठाए सवाल

अमिताभ के चुप रहने पर तनुश्री ने उठाए सवाल

एक इवेंट में मीडिया से बात करते हुए तनुश्री ने गुस्से में कहा कि वह अमिताभ के इस रिस्पॉन्स से काफी निराश हैं। उन्होंने कहा कि मुझे दुख हैं कि ये लोग सामाजिक मुद्दों पर फिल्में कर रहे हैं लेकिन उन्हीं मुद्दों पर खामोशी बरतने लगते हैं। जब किसी बात के लिए मजबूती से खड़े होने की बारी आती है तो इनके ऐसे ही गोलमोल जवाब सामने आते हैं जिनका कोई मतलब नहीं निकलता है।

अमिताभ ने साधी चुप्पी

अमिताभ ने साधी चुप्पी

आपको बता दें कि अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से जब तनुश्री-नाना प्रकरण पर जब सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि ना तो मैं तनुश्री हूं और ना ही नाना पाटेकर, जो इस बारे में अपनी बात या राय रखूं, मैं कैसे इस बारे में कोई जवाब दे सकता हूं।

नाना पर लगाए

नाना पर लगाए

मालूम हो कि अभिनेत्री तनुश्री ने साफ शब्दों में नाना पाटेकर पर इल्जाम लगाया है कि आज से 10 साल पहले यानी कि 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना ने न केवल उनका सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था, बल्कि एक पॉलिटिकल पार्टी को बुलाकर उनकी कार पर हमला भी करवाया था और उनके और पिता को धमकाया भी था लेकिन उस वक्त किसी ने भी मुझे इंडस्ट्री में सपोर्ट नहीं किया था। जबकि नाना पाटेकर ने इन सारे आरोपों का खंडन करते हुए तनुश्री दत्ता को ही झूठा बोल दिया है।

 बॉलीवुड भी दो हिस्सों में बंट गया

बॉलीवुड भी दो हिस्सों में बंट गया

अभिनेत्री और नाना के इस विवाद पर बॉलीवुड भी दो हिस्सों में बंट गया है, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, स्वरा भास्कर, परिणिती चोपड़ा और ऋचा चड्डा जैसे सितारों ने तनुश्री को सपोर्ट करते हुए उन्हें बहादुर बोला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+