Telangana Exit Poll 2023: तेलंगाना में हो गया बड़ा खेल, इस पार्टी को मिल सकती हैं 119 में 78 सीटें
Telangana chunav exit poll: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल सामने आया है, जिसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि सत्ताधारी बीआरएस सरकार से बाहर हो सकती है। बताते चलें कि तेलंगाना में बीआरएस को कांग्रेस पार्टी ने कांटे की टक्कर दी है। भाजपा यहां तीसरे नंबर पर है लेकिन अगर किसी को बहुमत ना मिला तो पार्टी की भूमिका अहम हो सकती है।
किस पार्टी को कितनी सीटें?
तेलंगाना के लिए एग्जिट पोल में कांग्रेस को 67-78 सीटें, BRS को 22-31 AIMIM को 6-7 सीटें और भाजपा को 6-9 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

इस दिन आएगा रिजल्ट
बता दें कि 119 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। इससे पहले एग्जिट पोल में अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी। राज्य में कुल पंजीकृत 3.26 करोड़ मतदाता हैं और इस बार 2290 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि मतदाता किसकी किस्मत का दरवाजा खोलेंगे।
सभी पार्टियों ने किया धुंआधार प्रचार
बता दें कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी से लेक कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने धुंआधार प्रचार किया था। शीर्ष नेताओं जैसे पीएम मोदी, राहुल गांधी और के चंद्रशेखर राव ने काफी प्रचार-प्रसार किया।
सत्ता में काबिज होने के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस
बीआरएस की बात करें तो साल 2014 में अपनी जीत के सिलसिले को आगे भी कायम रखने को लेकर उत्सुक हैं जबकि कांग्रेस 2018 में और उससे चार साल पहले हारने के बाद सत्ता में काबिज होने के लिए संघर्ष कर रही है। अब पहली बार सत्ता में आने के लिए भाजपा भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications