Christmas 2022: जीसस क्राइस्ट के जन्म के साथ जश्न में डूबे दुनियाभर के लोग, भारत में भी सेलिब्रेशन
जीसस क्राइस्ट के जन्म के साथ दुनियाभर में क्रिसमस का सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। वहीं, भारत में भी इस त्योहार को लोग जमकर सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Recommended Video
जीसस क्राइस्ट के जन्म के साथ ही दुनियाभर में क्रिसमस का सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। गिरजाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ गई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गिफ्ट दी और पार्टी की। वहीं, क्रिसमस के सेलिब्रेशन से भारत भी अछूता नहीं है। यहां पर भी लोगों ने इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। महाराष्ट्र के गिरजाघरों में प्रेयर्स हुई। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी क्रिसमस प्रेयर्स में शामिल हुईं।
इन देशों में धूमधाम के साथ मनाया जाता है क्रिसमस
यूरोप और लैटिन अमेरिका के कुछ देशों जैसे चेक रिपब्लिक, पोलैंड, जर्मनी, स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रिया, नार्वे, डेनमार्क, स्वीडन, बेल्जियम, अर्जेंटीना, कोलंबिया, ब्राजील में क्रिसमस को जमकर सेलिब्रेट किया जाता है। इसी क्रम में 25 दिसंबर को भी लोग इक्ट्ठा हुए और त्योहार को सेलिब्रेट किया।
पश्चिम बंगाल की CM ममता ने भी सेलिब्रेट किया क्रिसमस
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी क्रिसमत को सेलिब्रेट किया। उन्होंने के कोलकाता में कैथेड्रल ऑफ़ द मोस्ट होली रोज़री का दौरा किया और प्रार्थना की। इसकी फोटो भी एनआई पर शेयर की गई है। वहीं, महाराष्ट्र के सेंट जॉन्स में मध्यरात्रि सामूहिक प्रार्थना आयोजित की गई। जबकि कर्नाटक में में क्रिसमस के मौके पर बेंगलुरु के सेंट जॉन्स चर्च में आधी रात को सामूहिक प्रार्थना हुई।
केरल में भी लोगों ने सेलिब्रेट किया क्रिसमस
केरल में भी लोगों ने क्रिसमस को सेलिब्रेट किया। यहां के सेंट जॉन्स में मध्यरात्रि सामूहिक प्रार्थना आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों प्रार्थना की। साथ ही एक दूसरे को गिफ्ट भी दिया।
ये भी पढ़ें- राजस्थान में टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक पर हंगामा, 'आप' ने खोला मोर्चा












Click it and Unblock the Notifications