ईसाइयों पर हमले- लड़ाई लड़ेंगे ईसाई एमपी

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) संसद के करीब दो दर्जन क्रिश्चन एमपी एक मंच पर आ रहे हैं ताकि वे देश के विभिन्न भागों में ईसाइयों से लेकर चर्चों पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए सरकार के सामने अपनी बात मजबूती के साथ रख सके।

Christian MPs join hands to fight for the cause of Christians

इनकी राजधानी में बैठकें हो रही हैं। जानकारों का कहना है कि इतने सारे ईसाई सांसदों ने तब भी अपना मंच नहीं बनाया था जब उड़ीसा में ईसाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस को मार डाला गया था।

किसी अगुवाई में

इन सांसदों का संबंध देश की सभी प्रमुख पार्टियों से है। इनकी अगुवाई कर रहे हैं क्विज मास्टर से त्रिणमुल कांग्रेस पार्टी के सांसद बने डरिक ओ ब्रायन और कांग्रेसी सांसद पीजी कुरियन। कुरिय़न आजकल राज्यसभा के उप सभापति हैं।

सख्त एक्शन ले

मिली जानकारी के अनुसार, संसद के चालू बजट सत्र के दौरान ही इन ईसाई सांसदों ने एक मंच बनाने का फैसला किया। ये मानते हैं कि उनके ईसाई समाज पर लगातार हमले हो रहे हैं। सरकार का कर्तव्य है कि वह अपराधियों पर सख्त एक्शन ले।

नन के साथ रेप

बता दें कि इस महीने ही पश्चिम बंगाल में एक ईसाई नन के साथ रेप को लेकर सारा ईसाई समाज खासतौर पर नाराज है।

मिलेंगे मोदी से

ईसाई सांसदों की मुलाकातें ब्रायन या कुरियन के घरों में हो रही है। जानकारों का कहना है कि क्रिशचन एमपी अपने तमाम मसलों के साथ जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलेंगे। मोदी ने भी ईसाइयों पर हो रहे हमलों की निंदा की है।

उन्होंने कुछ समय पहले राजधानी में ईसाइयों के एक सम्मेलन में भाग भी लिया था। राजधानी के वरिष्ट पत्रकार आर.वी स्मिथ कहते हैं कि दरअसल ईसाइयों पर जिस तरह से हमले होने लगे हैं, उससे सारे देश को चिंता होनी चाहिए। इन पर होने वाले हमले तुरंत रोके जाने चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+