तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन को छोटा शकील ने दी जान से मारने की धमकी
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर तिहाड़ जेल से हैं, जहां अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर छोटा राजन बंद है। आज तक न्यूज चैनल के मुताबिक गैंगस्टर छोटा राजन को दाऊद के करीबी छोटा शकील ने जान से मारने की धमकी दी है।
चैनल के मुताबिक राजन को धमकी जेल के लैंडलाइन नंबर और जेल में नियुक्त लॉ ऑफिसर सुनील गुप्ता के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये दी गई है जिसके बाद छोटा राजन की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है।
आपको बता दें कि अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन उर्फ राजेंद्र सदाशिव निखालजे के ऊपर हत्या से लेकर जबरन वसूली और तस्करी से संबंधित 85 मामले चल रहे हैं। उसके खिलाफ महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और सीबीआई में ये मामले दर्ज हैं। उसे 25 अक्टूबर को इंडोनेशिया की पुलिस ने गिरफ्तार किया था और 6 नवंबर 2015 को उसे भारत भेजा गया।













Click it and Unblock the Notifications