'जब सब कुछ छीन लिया, तब इन्होंने दिया...', महाकाल दर्शन कर भावुक हुए चिराग पासवान

मध्यप्रदेश के उज्जैन में भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में सम्मिलित हुए। मन्दिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर.पी.गहलोत व आशीष दुबे द्वारा पासवान का सम्मान किया गया। पूजन पुजारी यश गुरु ने संपन्न कराया।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ उनकी मां, बहन और परिवारजन नजर आ रहे थे, जहां सभी ने भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाया है.

Ujjain

'उन्होंने इतना कुछ दिया है'

महाकाल दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि, उन्होंने इतना कुछ दिया है, ऐसे समय पर जब मुझे से सब कुछ छीन लिया गया हो। बाबा का ही आशीर्वाद रहा कि, मैं यहां तक पहुंचा हूं। पूरे परिवार के साथ आया हूं। महाकाल को धन्यवाद देने महाकाल का आशीर्वाद लेने। यहां से प्रण लेकर जा रहा हूं, हमारे प्रधानमंत्री ने जो विकसित भारत का संकल्प लिया है, उस संकल्प को हम बाबा के आशीर्वाद से पूरा करने की कामना करते हैं।

उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन के लिए राजनीति से जुड़ी हस्तियां लगातार दर्शन के लिए मंदिर पहुंचती है, जहां केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन किए हैं। इस दौरान धवन ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया।

चिराग पासवान के महाकालेश्वर मंदिर के फोटो और वीडियो महाकालेश्वर मंदिर के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए हैं, जिसमें वह भगवान महाकालेश्वर की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। राजाधिराज बाबा महाकाल के दर्शन के लिए राजनेताओं का उज्जैन आना-जाना लगा रहता है। देश के ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज सहित बड़े-बड़े राजनेता, क्रिकेट प्रेमी महाकाल मंदिर बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन आते रहते हैं।

चिराग पासवान फिलहाल मोदी सरकार में मंत्री हैं, साथ ही बिहार राज्य के बड़े नेता माने जाते हैं. चिराग पासवान राजनीति से पहले ़बॉलीवुड में अपना भाग्य आजमा चुके है. चिराग पासवान, पिता स्व. रामविलास पासवान के पास अब राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

ये भी पढ़े- 'मैं यह अनुभव कभी नहीं भूलूंगी...', महाकाल की भस्म आरती देख क्या बोली मौनी रॉय, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+