रामविलास पासवान को मिला पद्म सम्मान, तो चिराग पासवान ने पीएम मोदी के लिए कही ये बात
एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने उनके पिता रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार दिए जाने पर उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया है।
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) को (मरणोपरांत) पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan ) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का धन्यवाद दिया। रामविलास पासवान (मरणोपरांत) के अलावा 9 अन्य लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Recommended Video

रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने एक ट्वीट कर कहा, "पापा ने पूरा जीवन सामाजिक न्याय के लिए और वंचित-दलित पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए समर्पित किया। भारत सरकार द्वारा पापा को 51 साल के बेदाग राजनीतिक जीवन के लिए पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पापा की अंतिम सांस तक उनके साथ खड़े थे। पापा के जाने के बाद भी प्रधानमंत्री ने उन्हें हमेशा सम्मान दिया। पद्म भूषण पुरस्कार के लिए मेरे परिवार और लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।" एलजेपी प्रमुख चिराग पीएम मोदी के मुखर समर्थक रहे है, हालांकि उनकी पार्टी भाजपा नीत एनडीए के घटक दल जेडीयू का नीतीश कुमार से मतभेदों के चलते बिहार में हिस्सा नहीं है।
यह भी पढ़ें: वेब सीरीज तांडव को चिराग पासवान ने बताया समाज को बांटने वाला कंटेंट, कहा- होनी चाहिए कार्रवाई
वहीं अगर राम विलास पासवान के राजनीतिक जीवन पर गौर करें तो उन्होंने जेपी आंदोलन में भाग लेकर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी, जिसके बाद उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना की। वह नौ बार लोकसभा और दो बार राज्य सभा से सांसद रहे।
उन्होंने अपने 32 साल के राजनीतिक जीवन में 11 बार चुनाव लड़ा और 9 बार जीत हासिल की। उनके नाम 6 प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। पिछले साल 8 अक्टूबर को लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।












Click it and Unblock the Notifications