वेब सीरीज तांडव को चिराग पासवान ने बताया समाज को बांटने वाला कंटेंट, कहा- होनी चाहिए कार्रवाई

पटना। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद तांडव वेब सीरीज को लेकर बिहार में भी विरोध जारी है। इसी कड़ी में लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने भी तांडव वेब सीरीज पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वेब सीरीज तांडव को समाज को तोड़ने और बरगलाने वाला बताते हुए उन लोगों का समर्थन किया है जो तांडव के खिलाफ मुकदमा और विरोध कर रहे हैं। चिराग ने अपने संसदीय क्षेत्र जमुई में कहा कि तांडव जैसी वेब सीरीज जिससे समाज को तोड़ने की बात हो उसे कहीं से उचित नहीं माना जा सकता।

ljp party president chirag paswan statemnt on tandav web series

अपने संसदीय क्षेत्र जमुई के दौर पर आए चिराग ने कहा कि वेब सीरीज तांडव में किसी धर्म और उसके देवी-देवताओं को जिस तरह से उपहास दिखाया गया है उसका उनकी पार्टी लोजपा विरोध करती है। इसके अलावा चिराग पासवान ने कहा है कि सिनेमा को समाज का आईना माना जाता है, जिसे हर उम्र और वर्ग के लोग देखते हैं। वेब सीरीज के कंटेंट पर ध्यान देने की जरूरत है, जिससे उसका बुरा प्रभाव लोगों पर न पड़े।

तांडव के खिलाफ दर्ज हो रहे केस को लेकर लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि कई सामाजिक संगठन के लोग कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने खुद वेब सीरीज को देखा भी है, जिसमें किसी धर्म विशेष और उनके देवी-देवताओं का मजाक उड़ाया गया है। यह सरासर गलत है। भगवान शिव या फिर विभिन्न मुद्दों को जिस तरह से वेब सीरीज तांडव में हाइलाइट किया गया है वह तमाम बातें गलत हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे जब इन चीजों को देखेंगे या परिवार के लोग देखते हैं तो गलत भावना समाज में उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि आज के वक्त में वेब सीरीज की पहुंच घर-घर तक है और इस तरह से गलत कंटेंट को दिखाना समाज को बांटने की तरह है। लोगों को संभल कर वेब सीरीज बनाना चाहिए ताकि उसके कंटेंट से समाज को कोई नुकसान न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+