क्या सच में ढूंढ ली दुल्हनिया? जानिए कौन हैं चिराग पासवान के साथ तस्वीरों में नजर आ रहीं ये मिस्ट्री गर्ल
Arushi Nishank: इस वक्त देशभर की लड़कियों के क्रश बने हुए चिराग पासवान भारत के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स की लिस्ट में हैं। 18वीं लोकसभा चुनाव में उनके पार्टी के दमदार प्रदर्शन से उनकी लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। उनके पर्सनल लाइफ में भी लोग काफी दिलचस्पी रखते हैं। उनके साथ जैसे ही किसी लड़की के साथ वो नजर आते हैं लोग उनकी शादी के कयास लगाने लग जाते हैं।
ऐसा ही एक बार फिर हुआ है। दरअसल, बिहार की राजनीति के 'चिराग' की तस्वीर एक बेहद खूबसूरत लड़की के साथ सामने आई है। लड़की के साथ चिराग पासवान की यह तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई। दोनों की फोटो साथ में देख कर सोशल मीडिया यूजर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि जोड़ी हिट है, तो कोई कह रहा है कि भाभी मिल गई...

दरअसल, चिराग के साथ उनके ऑफिस में बैठी जिस लड़की की तस्वीर वायरल हो रही है वो एक मशहूर राजनेता की बेटी हैं। वो चिराग से मिलने पहुंची और तस्वीर में दोनों की क्लोजनेस ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। दोनों मुस्कुराते हुए किताब में देखते हुए कुछ बात करते नजर आ रहे हैं। बता दें, तस्वीर में दिख रही खूबसूरत सी लड़की आरुषि निशंक हैं। चलिए आपकी जिज्ञासा को दूर करते हुए आरुषि से जुड़ी साड़ी डिटेल्स हम आपको बताते हैं।
कौन हैं चिराग के साथ नजर आने वाली आरुषि निशंक?
आरुषि निशंक पूर्व एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बड़ी बेटी हैं। फिलहाल वो एक्टिंग के फिल्ड में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। उनका जन्म कोटद्वार में हुआ था। 36 साल की आरुषि एक फिल्म निर्माता (फिल्म प्रोड्यूसर) भी हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो के अनुसार वो एक इंटरनेशनल लेवल की ट्रेंड कथक डांसर भी हैं। आरुषि को कविताएं लिखने का भी शौख है। बता दें, आरुषि पीएचडी करके अब डॉक्टर की उपाधि भी ले चुकी हैं।
आरुषि निशंक ने हाल ही में 'काफल' नाम की एक वेब सीरीज का निर्माण किया है। इससे पहले उन्होंने म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है। आरुषि निशंक महिला अधिकारों के लिए काम करने के साथ ही सामाजिक व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वह स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका भी रही हैं।
अरुशी निशंक ने जुबिन नौटियाल के हिट म्यूजिक वीडियो "वफा ना रास आए" में अपनी काम से काफी लोकप्रियता हासिल की। इस म्यूजिक वीडियो को टीसीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 295 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। टी सीरीज और ज़ी म्यूजिक के लिए तीन म्यूजिक वीडियो से प्रसिद्धि पाने वाली अरुषि फिल्म 'तारिणी' में नजर आएंगी।
आरुषि एक प्रेरक सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण संरक्षणवादी हैं, जो अपने एनजीओ, स्पर्श गंगा के माध्यम से गंगा नदी को संरक्षित करने और नमामि गंगा अभियान के साथ गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने जैसे कार्यों के लिए समर्पित हैं। वह पर्यावरण संरक्षण आदि के लिए वृक्षारोपण पहल में भी सक्रिय रूप से शामिल हैं।
चिराग-आरुषि की 'केमिस्ट्री'
आरुषि और चिराग काफी पुराने और अच्छे दोस्त हैं। चिराग को मंत्री पद मिलने के बाद उनकी फ्रेंड आरुषि उनके साथ इस खुशी को सेलीब्रेट करने पहुंची थीं। आरुषि ने चिराग के साथ अपने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में दोनों एकदूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं और किसी डिस्कशन में खोये हुए हैं।
फोटो में आरुषि ने येलो और ब्लू कलर की शरारा सूट पहनी हुई है जबकि चिराग ने हमेशा की तरह नीले जींस के साथ सफेद कुर्ता पहन रखा है और माथे पर तिलक लगाया हुआ है।
फोटो शेयर करते हुए आरुषी ने लिखा है, "जब आप देखते हो कि आपका दोस्त वहां पहुंच गया है, जहां का वो हकदार है तो आपको अलग ही खुशी होती है। चिराग, तुमने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं और एक फीनिक्स की तरह उठे हो। तुम्हें ऐसे ही ताकत मिलती रहे और एक सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।"
शादीशुदा हैं आरुषि निशंक
आपको बता दें, चिराग और आरुषि सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। आरुषि शादीशुदा हैं, उन्होंने अपनी मां की इच्छा का ख्याल रखते हुए उनके निधन के बाद मां के दोस्त के बेटे, जिनसे आरुषि की मां ने उनकी शादी बचपन में तय की थी, से शादी रचाई है।
24 जनवरी 2015 को आरुषि निशंक और अभिनव पंत ने शादी कर ली। यह रिश्ता सालों पहले निशंक की दिवंगत पत्नी कुसुम और उनकी बचपन की दोस्त रानी पंत ने तय किया था। ऐसा माना जाता है कि कुसुम ने बचपन में ही रानी के बेटे अभिनव से आरुषि की शादी की योजना बना ली थी।
कुसुम ने इस व्यवस्था को सभी से छिपाकर रखा। हालांकि, नवंबर 2012 में, जब वह कैंसर से जूझ रही थी और अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर थी, तब उन्होंने अपने परिवार को अपनी अंतिम इच्छा बताई। आरुषि ने खुद को मुश्किल स्थिति में पाया, लेकिन उन्होंने अपनी मां की अंतिम इच्छा का सम्मान करने का फैसला किया।
आरुषि ने अपनी अनिश्चितताओं के बावजूद अपनी मां के सपने को पूरा करने को प्राथमिकता देने का फैसला किया। ऐसा करके उन्होंने कुसुम की अंतिम इच्छा का सम्मान किया और अभिनव से शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications