स्‍वामी चिन्‍मयानंद केस: SC ने UP सरकार से लड़की को पेश करने को कहा

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार से बीजेपी के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ आरोप लगाने वाली लड़की को पेश करने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा कि वो लड़की से मिलने के बाद फिर से खुली कोर्ट में बैठेगी। इससे पहले कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा कि वो कब तक उसे कोर्ट में पेश करेगी। उन्होंने कहा कि वो इस बारे में पांच मिनट में अपनी स्थिति स्पष्ट करें।

chinmayanand case:Supreme Court says it will reassemble in open court after interacting with the girl

जस्टिस भानुमति की अध्यक्षता वाली बैंच ने यूपी पुलिस से पूछा कि वो कब तक लड़की को कोर्ट में पेश करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोर्ट में बताया कि आरोप लगाने वाली लॉ की छात्रा फतेहपुर सीकरी पहुंच गई हैं और हमने संबंधित अधिकारियों को उसकी सुरक्षा को लेकर ईमेल कर दिए हैं। वो दिल्ली में दो से ढाई घंटे में पहुंच जाएगी। उसके साथ एक युवक भी आएगा। उसकी सुरक्षा फिर से नए सिरे से की जाएगी।

गौरतलब है कि चिन्मयानंद पर पीड़िता ने अपने फेसबुक अकाउंट में अपलोड किए गए वीडियो में आरोप लगाए जिसके बाद से वह गायब थी। छात्रा ने खुद की जान का खतरा बताते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। वहीं पीड़िता की वकील ने कहा कि किन परिस्थितियों में वह गायब हुई और उसके पिता से मेरी बात हुई वह बहुत चिंतित हैं। राजस्थान में उसे यूपी पुलिस ने खोजा है। इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट तलब की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+