दिल्ली के चीनी मोदी की चीन यात्रा से उत्साहित

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) दिल्ली के चीनियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी चीन यात्रा से बहुत उम्मीदें हैं। उन्हें लगता है कि मोदी की यात्रा से दोनों देश करीब आएंगे।

Chinese of Delhi are hopeful of Modi’s visit to China

चाइना टाउन

आमतौर पर चीनियों के लिए कहा जाता है कि ये जिधर भी जाते हैं, वहां पर चाइना टाउन बना-बसा लेते हैं। हालांकि कोलकाता की तरह से दिल्ली में कोई चाइना टाउन नहीं है। हां,दिल्ली में चीनी मूल के नागरिकों का आबादी करीब 500 हजार है।

शूज की दुकानें

इनकी कनाट प्लेस से लेकर जोरबाग जैसे खासमखास इलाकों में शूज की दुकानें हैं। कुछ चीनी यहां पर डेंटल क्लीनिक भी चला रहे हैं। भारत में चीनी समुदाय की जड़ें बहुत पुरानी हैं।

आए थे डायमंड हार्बर पर

पिछली सदी के शुरूआती दौर मेंचीनियों का पहला जत्था कोलकाता से लगभग 65 किलोमीटर दूर डायमंड हार्बर के पार उतरा था। उसके बाद रोज़गार की तलाश में धीरे-धीरे और लोग कोलकाता आए और फिर देश के दूसरे भागों में भी गए।

कनॉट प्लेस में एक चाइनीज शूज के शो-रूम के मालिक जार्ज च्यू कहते हैं, दिल्ली में सबसे पहले डाक्टर चेन नाम के एक चीनी डेंटिस ने अपना क्लिनिक पहाड़ गंज के मेन बाजार में खोला था। उनके पोते अब भी उसे चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि 80 के दशक तक यहां पर करीब 2 हजार चीनी थे। बाद में बहुत सारे यूरोप और अमेरिका चले गए।

कोई नहीं दिक्कत

वे बताते हमें यहां पर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। भारत में कभी हमारे साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ। हालांकि 1962 में चीन के साथ जंग के दौरान चीनियों पर नजर रखी जा रही थी। साड्डी दिल्ली की चीनी साउथ दिल्ली और नोएडा में रहते हैं। ये सभी भारत के नागरिक हैं। एक जमाने में एस.एस.ली नाम का चीनी मूल का खिलाड़ी तको दिल्ली की रणजी ट्राफी टीम में था।

दिल्ली आईआईटी के पूर्व छात्र एडवर्ड कहते हैं, हम तो अब हिन्दी और पंजाबी भी बोलते हैं। पर अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा को बचाए रखना जरूरी है।इसके बिना तो हमारा वजूद ही ख़त्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके दादा 1920 में दिल्ली में आए थे। मेरे पिताजी की शादी भी यहीं हुई। एडवर्ड की शादी चीन की एक कन्या से हुई है।उन्होंने साफ कहा कि मैं तो पूरी तरह से भारतीय है।

एडवर्ड मानते हैं कि दोनों मुल्कों को पड़ोसी की तरह से प्रेम के साथ रहना चाहिए। हालांकि वे यह भी बताते हैं, चीन में कहा जाता है कि पड़ोसियों में कभी भाईचारा नहीं हो सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+