91.88 लाख के सोने के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर चीनी नागरिक गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर 91.88 लाख रुपये की कीमत के सोने के साथ चीनी नागरिक गिरफ्तार किया गया है। कस्टम्स अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि आरोपी शख्स की गिरफ्तारी 21 फरवरी को हुई है। गिरफ्तार किया गया चीनी नागरिक हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आया था। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 317 से ये शख्स दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था।

कस्टम के अधिकारियों ने की कार्रवाई

कस्टम के अधिकारियों ने की कार्रवाई

चीन के नागरिक को कस्टम के अधिकारियों ने उस समय पकड़ा जब वह दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर ग्रीन चैनल पार करने की कोशिश कर रहा था। कस्टम्स के अधिकारियों को इस शख्स को शक के आधार पर रोका, जब इसकी जांच की गई तो इसके पास से 3000 ग्राम वजन के तीन सोने के बार मिले हैं। गिरफ्तार शख्स ने सोने के तीनों बार को अपनी जीन्स में बने खास पॉकेट में रखा हुआ था।

हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आया था चीनी नागरिक

हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आया था चीनी नागरिक

जानकारी के मुताबिक पकड़े गए सोने के बार की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 91.88 लाख रुपये के आस-पास है। गिरफ्तार शख्स के पास से सोने के बार मिलने के बाद कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सिलीगुड़ी में सोने के साथ तीन शख्स गिरफ्तार

सिलीगुड़ी में सोने के साथ तीन शख्स गिरफ्तार

शनिवार को पश्चिम बंगाल में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (राजस्व खुफिया निदेशालय) सिलीगुड़ी की टीम ने तीन तस्करों को भारी मात्रा में सोने के बिस्किट और बार के साथ गिरफ्तार किया है। डीआरआई की टीम ने गिरफ्तार तीनों शख्स के पास से 3.618 किलो सोने के बिस्कुट और बार जब्त किए हैं। फिलहाल सोने के साथ गिरफ्तार तीनों शख्स से पूछताछ की जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+