गलवान नदी के पानी को रोकने की कोशिश कर रहा है चीन, सैटेलाइट तस्वीरें आई सामने
नई दिल्ली। गलवान घाटी में चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीनी सेना ने एक बार फिर से एलएसी पर तनाव बढ़ाने वाली गतिविधियां शुरू कर दी हैं। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, चीन उत्तर पूर्वी लद्दाख में गलवान नदी के बहाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए वह नदी के किनारे भारी बुलडोजर लेकर आ गया है। जिसकी मदद से नदी को अवरुद्ध करने की कोशिश कर रहा है। एनडीटीवी ने उस जगह की हाई रिजोल्यूशन सैटेलाइट फोटो भी जारी की हैं।
Recommended Video

झड़प वाली जगह से एक किमी दूर कर रहा है निर्माण कार्य
इस घटना में अहम बात यह है कि, चीन द्वारा नदी पर किया जा रहा यह कार्य उस जगह से मुश्किल से एक किमी की दूरी पर है जहां भारत-चीन के सैनिकों की झड़प हुई थी। भारतीय मेजर जनरल और उनके चीनी समकक्ष गलवान घाटी में पैट्रोल प्वाइंट 14 के पास लगातार दूसरे दिन मिले, जहां झड़प हुई थी। बुधवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही थी, चीन ने झड़प वाली जगह से हटने के लेकर अभी कोई संकेत नहीं दिया है। बता दें कि दो दिन पहले हुई हिंसा में भारत के बीस जवान शहीद हो गए थे।

नदी पर तैनात किए भारी बुलडोजर
एनडीटीवी ने जिन तस्वीरों को प्रकाशित किया है उनमें साफ दिखता है कि चीन के भारी बुलडोजर एलएसी पर गलवान नदी के उस तरफ कुछ काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, इससे नदी के बहाव पर असर पड़ा है। तस्वीर में दिख रहा है कि, जिस जगह बुलडोजर काम कर रहे हैं, उसके पीछे साफ नीला पानी दिख रहा है। वहीं उसके दूसरी तरफ एक छोटी, कीचड़ वाली धारा दिखाई पड़ रही है। इन तस्वीरों में एलएसी के दो किलोमीटर के भीतर गलवान घाटी में भारतीय सेना के ट्रक देखे जा सकते हैं। जो कि गलवान नदी के उस हिस्से में पार्क हैं जो कि सूखा हुआ है। सुरक्षा कारणों से ये चित्र इस रिपोर्ट में शामिल नहीं हैं।

5 किलोमीटर से अधिक के दायरे में चीन के वाहनों का जमावड़ा
इन तस्वीरों पर भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि नदी फिलहाल गलवान घाटी के भीतर बह रही है। यह तस्वीरें यह भी दिखाती हैं कि इस क्षेत्र में भारतीय और चीनी निर्माण तेजी से चल रहा है। जबकि इस क्षेत्र में भारतीय सेना के निर्माण को नहीं दिख रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा के उस पार गलवान नदी के किनारे 5 किलोमीटर से अधिक के दायरे में चीन ने ट्रक, सैन्य परिवहन और बुलडोजर सहित सौ से अधिक चीनी वाहनों को तैनात किया है।
सभी फोटो Planet Labs की












Click it and Unblock the Notifications