अमेरिकी कमांडर ने कहा भारतीय महाद्वीप में चीन की मौजूदगी चिंताजनक
अमेरिकी कमांडर ने कहा भारतीय महाद्वीप स्थिरता का सागर लेकिन यहां पर चीन की मौजूदगी चिंताजनक। कहा चीन के रवैये पर अब सवालिया निशान।
नई दिल्ली। अमेरिका एक टॉप एडमिरल ने कहा है कि भारतीय महाद्वीप में चीन की मौजूदगी चिंताजनक है। यह अमेरिकी कमांडर भारत के दौरे पर आए हुए थे और यहां पर उन्होंने चीन के वन बेल्ट वन रोड (ओबीओआर) का जिक्र भी किया।

ओबीओआर को लेकर कनफ्यूजन
अमेरिकी कमांडर स्कॉट स्विफ्ट जो यूएस पैसिफिक कमांडर हैं, उन्होंने शुक्रवार को भारत सरकार के अधिकारियों से मुलाकात के अलावा मिलिट्री लीडरशिप से भी मुलाकात। उन्होंने कहा कि चीनी जहाज ओबीओआर का दौरा कर रहे हैं। कमांडर स्विफ्ट ने बताया कि फिलहाल जो स्थिति हैं उसमें जवाब कम हैं लेकिन सवाल काफी ज्यादा हैं। चीन ने भारतीय महाद्वीप में अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। स्विफ्ट ने उन भारतीय अधिकारियों से मुलाकात भी की जो और चर्चा की कि भारत और अमेरिका इस क्षेत्र में स्थायीत्व लाने के लिए क्या कर सकते हैं। उनका मानना है कि चीन जो कुछ भी कर रहा है उसके बाद इस क्षेत्र को लेकर चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। चीन के ओबीओआर कार्यक्रम को लेकर कुछ भी साफ नहीं है और वह जिस देश में भी दौरे के लिए जाते हैं, उनसे सवाल किए जाते हैं।
जुलाई में होनी है मालाबार एक्सरसाइज
वहीं अमेरिकी पैसिफिक कमांड के चीफ एडमिरल हैरी हैरीस ने इस वर्ष की शुरुआत में भारत के साथ मिलकर चीन की ज्वॉइन्ट पेट्रोल और ज्वॉइन्ट पनडुब्बी को ट्रैक करने का प्रस्ताव दिया था। स्विफ्ट ने इस पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने अमेरिका, जापान और भारत की नौसेनाओं के बीच होने वाली मलाबार एक्सरसाइज के बारे में बात की। यह एक्सरसाइज जुलाई में बंगाल की खाड़ी में होगी और इस बार की एक्सरसाइज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी भागीदारी के लिए अनुरोध भेजा गया है। लेकिन स्विफ्ट का कहना है कि यह धीरे-धीरे होगा और यह एक्सरसाइज सिर्फ तीन देशों के बीच ही होगी। उन्होंने यह बात मानी की चीन की नौसैनिक क्षमताओं में तेजी से इजाफा हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications