भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच चीन का बड़ा बयान
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दुनियाभर के बड़े देश शांति की अपील कर रहे हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान से अपील की है कि वह क्षेत्र में शांति बनाए रखें और संयम बरतें। बता दें कि इससे पहले चीन के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया ने भी दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए भारत और पाकिस्तान संयम बरतें।

चीन के विदेश मंत्री वैंग यी ने कहा मंगलवार को कहा था कि आतंकवाद और अतिवाद को खत्म करने की जरूरत है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान हमेशा से ही आतंकवाद के विरोध में है। बता दें कि मंगलवार को सुबह तकरीबन 3.30 बजे भारतीय वायुसेन ने एलओसी पार करके जैश के तमाम ठिकानों पर बमबारी की है, जिसमे दावा किया गया है कि 200-300 जैश के आतंकी, आला कमांडर ढेर हो गए हैं। वहीं पाकिस्तान ने भारत के दावे को खारिज करते हुए कहा था कि यहां पर किसी भी तरह का कोई कथित जैश का कैंप नहीं था और ना ही यहां किसी को कोई क्षति पहुंची है।
बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चीन के दौरे पर हैं और वह यहां चीन और रूस के साझ साझा वार्ता के लिए यहां पहुंची हैं। जिस तरह से चीन ने भारत और पाकिस्तान से शांति बनाए रखने की बात कही थी उसपर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि जहां तक हमारी साझा रणनीति की बात है तो चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि हम आतंकवाद को जमीन से खत्म करने के लिए सहयोग करेंगे। स्वराज ने कहा कि तीनों देशों का एकमात्र लक्ष्य सामूहिक लक्ष्य का निर्धारण करना नहीं है, चीन के विदेश मंत्री ने आतंकवाद को लेकर अपना रुख साफ किया है।
बता दें कि आज सुबह पाकिस्तान ने सीमा पर वायुसेना के द्वारा प्रतिक्रिया देने की कोशिश की, जिसका भारतीय वायुसेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। रिपोर्ट के अनुसार वायुसेना ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान को मार गिराया है।












Click it and Unblock the Notifications