भारतीय सेना के अफसरों को फंसाने के लिए चीन और पाकिस्तान कर रहे लड़कियों का इस्तेमाल

भारतीय सेना के अफसरों को फंसाने के लिए खूबसूरत लड़कियों का इस्तेमाल

नई दिल्ली। चीन और पाकिस्तान भारत की सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां हासिल करने के लिए सेना के अफसरों को फंसाने का जाल फैले रहे हैं। खुफिया एंजेसियों ने भारत सरकार को जानकारी दी है कि हनीट्रैप के जरिए सेना के अफसरों को फंसाने के लिए चीनी और पाकिस्तानी लड़कियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इस बाबत भारत सरकार को अलर्ट किया है।

priya

मंगलवार को आईबी ने अलर्ट जारी किया है कि चीन और पाकिस्तान खूबसूरत लड़कियों के जरिए भारतीय सेना के अफसरों और जवानों को हनीट्रैप में फंसाकर फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिए उनसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी अहम और संवेदनशील जानकारियां हासिल कर सकता है। हाल में इस तरह के कई मामले भी सामने आए हैं, जब अफसरों को हनीट्रैप किया गया है। इस तरह के केस में कुछ अफसरों की गिरफ्तारियां भी हालिया दिनों में हुई हैं।

बुधवार को ही मिलिट्री इंटेलीजेंस ने एक बड़े अभियान के तहत इंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट रैंक के ऑफिसर को जासूसी के आरोपों के चलते गिरफ्तार किया है। यह ऑफिसर जबलपुर की ईएमई यूनिट में पोस्‍टेड था और मंगलवार रात इसके घर पर छापा मारा गया था। इस ऑफिसर पर शक है कि इसने पाकिस्‍तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई के हनी ट्रैप में फंसकर कुछ अहम जानकारियां दुश्‍मन को दी हैं। हालांकि अधिकारियों ने शुरुआत में इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+