Children Day 2018 Wishes: इन मैसेज के जरिए दें बाल दिवस की शुभकामनाएं
नई दिल्ली। 14 नवंबर का दिन भारत के लिए काफी खास होता है। क्योंकि इस दिन आजादी के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन हैं। ऐसे इस दिन को देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद में हुआ था। उन्हें सभी बच्चे चाचा नेहरू के नाम से बुलाते थे।

वही चाचा नेहरू को भी बच्चों से बहुत ज्यादा लगाव था और वो कहते थे बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिए उन्हें प्यार दिया और उनकी देखभाल की जाए ताकि वो अपने पैरों पर खड़ा हो सकें। इस दिन स्कूलों में भी कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है, जिसमें बच्चे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। ऐसे में आप इस दिन को खास बनाने के लिए इन शानदार मैसेज के जरिए बच्चों को बाल दिवस की शुभकामाएं दें सकते हैं।
1- दुनिया का सबसे सच्चा समय
दुनिया का सबसे अच्छा दिन
दुनिया का सबसे हसीन पल
सिर्फ बचपन में ही मिलता है
Happy Children's Day
2- देश के प्रगति के हम हैं आधार
हम करेंगे चाचा नेहरू के सपने साकार
बाल दिवस की शुभकामनाएं
3- एक बचपन का जमाना था
होता जब खुशियों का खजाना था
चाहत होती चांद को पाने की थी
पर दिल तो तितली का दिवाना था
बाल दिवस की शुभकामनाएं
4- रोने की वजह ना थी
ना कोई हंसने का बहाना था
आखिर क्यों हो गए हम इतने बड़े
इससे अच्छा तो वो बचपन हमाना था।
बाल दिवस की शुभकामनाएं
5- माँ की कहानी थी, परियों का फ़साना था
बारिश में कागज़ की नाव थी
बचपन का वो हर मौसम सुहाना था
बाल दिवस की शुभ कामनायें
6- हम अपनी इच्छानुसार
अपने बच्चों को नहीं बना सकते
हमें उन्हें उसी रूप में स्वीकारना
और प्रेम करना होगा जिस रूप में
भगवान ने उन्हें हमें दिया है
- जवाहर लाल नेहरू
हैप्पी बाल दिवस
7- बचपन में सबसे अधिक पूछा गया एक सवाल:
बड़े होकर क्या बनना है?
अब जाकर जवाब मिला कि फिर से बच्चा बनना है.
बाल दिवस की शुभ कामनायें
8- एक बचपन का जमाना था
होता जब खुशियों का जमाना था
चाहत होती चांद को पाने की थी
पर दिल तो तितली का दीवाना था
बाल दिवस की शुभ कामनायें
9- खबर ना होती कुछ सुबह की
ना कोई शाम का ठिकाना था
थक हार कर आना स्कूल से पर खेलने तो जरूर जाना था।
बाल दिवस की शुभकामनाएं
10- चाचा जी के हम हैं बच्चे प्यारे
मां-बाप के हैं राज दुलारे
आ गया है चाचा जी का जन्मदिवस
आओ मिलकर मनाएं बाल दिवस
बाल दिवस की शुभ कामनायें
यह भी पढ़ें- भारत की ट्रक निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड के MD और CEO विनोद दसारी का इस्तीफा












Click it and Unblock the Notifications