चंद्रयान की कामयाबी पर ISRO प्रमुख सोमनाथ को बच्चे ने दिया ये प्यारा सा उपहार, वायरल फोटो ने जीता दिल
भारत क्या पूरी दुनिया में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों की तारीफ हो रही है। चंद्रयान-3 की चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रचने वाले इसरो ने शनिवार को एक और इतिहास रच दिया। इसरो ने भारत के पहले सौर्य मिशन आदित्य एल वन को भी सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। इसरो की इस कामयाबी पर बच्चे से लेकर बड़े तक खुशी से गदगद हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है जिसने सभी का दिल जीत लिया है।

दिल छू लेने वाले इस वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया है। छोटे बच्चे ने इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ को विक्रम लैंडर का मॉडल अपने हाथों से बनाकर गिफ्ट किया। सोशल मीडिया प्लेफार्म पर ये वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
पी.वी. इसरो के वैज्ञानिक वेंकटकृष्णन ने इस मार्मिक क्षण का वडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा ऐसे हृदयस्पर्शी ये पहली घटना नहीं है, इसरो के वैज्ञानिकों को विभिन्न क्षेत्रों से सराहना मिल रही है।
बता दें इसरो द्वारा भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल वन के सफल प्रक्षेपण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने बधाई देते हुए की वैज्ञानिकों की तारीफ
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा "चंद्रयान -3 की सफलता के बाद, भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा जारी रखी है। भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई। संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे।''
आदित्य एल1 लॉन्च
अंतरिक्ष से सूर्य का अध्ययन करने का भारत का पहला सौर्य मिशन आदित्य एल1 , आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष स्टेशन से पीएसएलवी रॉकेट पर सफलतापूर्वक शनिवार को लॉन्च हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक और उत्साहजनक क्षण में इसरो प्रमुख सोमनाथ काफी खुश नजर आ रहे थे।
आदित्य एल1 मिशन का उद्देश्य
इसरो का आदित्य एल1 मिशन का उद्देश्य सूर्य से दूर एलवन कक्षा में रहते हुए कोरोना का निरीक्षण करना और उसकी असाधारण गर्मी के बारे में अहम जानकारी का पता लगाना है।
चंद्रयान-3 के चांद पर पूरे हुए नौ दिन
वहीं इसरो का चंद्रयान 3 मिशन का विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चंद्रमा के साउथ पोल पर नौ दिन पूरे कर चुका है उसके पास अब महज पांच दिन बचे हैं। इसरो का चंद्रयान मिशन केवल 14 दिन का ही था।












Click it and Unblock the Notifications