VIDEO: दूसरी मंजिल से गिरा मासूम, नीचे से गुजर रहे रिक्शे में फंसकर बची जान
टीकमगढ़। 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय' वाली कहावत आपने सुनी तो होगी ही, लेकिन मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में ये कहावत चरितार्थ होती दिखी। टीकमगढ़ के प्रधानपुरा इलाके में शुक्रवार शाम एक बच्चा 20 फीट गैलरी पर लगी रेलिंग से गिरा। लेकिन चमत्कारी रूप से नीचे रोड से निकल रहे रिक्शे आ गिरा। जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। इस प्रकार एक गंभीर हादसा होते होते टल गया। उसे मामूली चोट ही आई है। यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

बच्चे के पिता ने बताया कि, वह घर के किसी दूसरे बच्चे के साथ दूसरी मंजिल पर खेल रहा था. संतुलन बिगड़ने से वह रेलिंग से बाहर आ गया और नीचे गिर पड़ा।घटना के बाद परिवार के लोग बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बच्चे को स्वस्थ बताया। बच्चे के पिता आशीष ने बताया कि घटना के दौरान रिक्शा निकलना और उस पर बच्चे का गिरना, यह सब संयोग जरूर है। लेकिन मेरे लिए यह चमत्कार से कम नहीं है।
आशीष ने बताया कि रिक्शा चालक मनोहर भट्ट को शनिवार सुबह घर बुलाया और उसके लिए नया रिक्शा बनवाएंगे। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज देखकर बच्चे के परिजन दहल गए।












Click it and Unblock the Notifications