हैदराबाद: छोटे बच्चे ने पीएम मोदी से किया दंडवत प्रणाम, वीडियो वायरल
हैदराबाद, 5 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तेलंगाना के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शमशाबाद में 216 फीट ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी' का अनावरण किया। साथ ही जनता से मुलाकात की। अनावरण कार्यक्रम के दौरान ही उनसे एक बच्चा आशीर्वाद लेने पहुंचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही सभी दक्षिण भारत की संस्कृति की सराहना भी कर रहे हैं।

दरअसल पीएम मोदी ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद परिसर का दौरा किया। इस दौरान एक बच्चा उनके पास आया और उसने जमीन पर लेटकर दंडवत प्रणाम किया। इस पर पीएम ने भी उसकी पीठ थपथपाते हुए आशीर्वाद दिया। सोशल मीडिया पर चार सेकेंड का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको देखकर लोग बच्चे के संस्कार की सराहना कर रहे हैं।
खेत में जाकर खाए चने
वहीं अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान के अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय (ICRISAT) के गोल्डेन जुबली समारोह का उद्घाटन करने जाते समय पीएम मोदी की नजर आसपास मौजूद खेतों पर पड़ी। इस दौरान वो खेतों में पहुंचे और वहां का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने खेतों से चने की फसल तोड़ी और उसे खाया। कुछ देर वहां रुकने के बाद उनका काफिला आगे बढ़ गया।
प्रतिमा में क्या है खास?
इस प्रतिमा की अवधारणा रामानुजाचार्य आश्रम के जीयर स्वामी ने की है। जिसे तैयार करने में सोना, चांदी, तांबा, पीतल और जिंक धातुओं का इस्तेमाल किया गया। मूर्ति की लंबाई 108 फीट है। मूर्ति के हाथ में लिया गया त्रिदंडम 135 फीट ऊंचा है। इस मूर्ति तक पहुंचने के लिए 108 सीढ़ियां हैं। वहीं परिसर में वैदिक डिजिटल लाइब्रेरी, शोध केंद्र, प्राचीन पुस्तकें, थियेटर और शैक्षणिक गैलरी भी है।












Click it and Unblock the Notifications