Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमृतसर ट्रेन हादसे की जांच कराने के लिए तैयार हुआ रेलवे, लखनऊ CCRS करेगे जांच

नई दिल्ली। अमृतसर रेल हादसे की जांच से इंकार कर चुका रेलवे विभाग अब इस मामले की जांच कराने के लिए तैयार हो गया है। चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CCRS) लखनऊ अमृतसर ट्रेन हादसे की जांच करेगा। बता दें कि, 19 अक्टूबर को दशहरे पर हुए रेल हादसे में तकरीबन 60 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 50 लोग घायल हो गए थे।

Amritsar

इस हादसे में इन मौतों को लेकर मामला भी दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। वहीं अब घटना के कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे मुख्य सुरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) लखनऊ पूछताछ करेंगे। गौरतलब है कि, पिछले महीने की 19 तारीख को हुए हादसे के एक दिन बाद रेलवे ने इसे अतिक्रमण का मामला करार दिया था।

रेलवे अधिकारी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने 23 अक्टूबर को रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी और ऐसी जांच कराने की मांग की थी, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय ने औजला के आग्रह और अन्य तथ्यों, परिस्थितियों और वैधानिक प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कानून के हिसाब से, ऐसे मामलों में रेलवे सुरक्षा के मुख्य आयुक्त से जांच कराना जरूरी नहीं होता है, लेकिन यह अनुचित भी नहीं है। लखनऊ के मुख्य रेलवे संरक्षा आयुक्त को मामले में उन परिस्थितयों की जांच करने को कहा गया है जिस कारण यह हादसा हुआ था। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने बताया था कि अमृतसर रेल हादसे में हुई मौतों को लेकर रेलवे पुलिस के साथ केस दर्ज कर लिया है

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+