चिदंबरम बोले- इतिहास गवाह... जो गोवा जीतेगा, वही लोकसभा का चुनाव जीतेगा

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आज भरोसा जताया कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज करेगी।

पणजी, 14 अक्टूबर। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आज भरोसा जताया कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज करेगी। चिदंबरम, जो कांग्रेस गोवा चुनाव प्रभारी हैं, पणजी में राज्य चुनाव अभियान कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'इतिहास से एक बात कह दूं...जो गोवा जीतता है वह दिल्ली जीतता है। साल 2007 में हम गोवा जीते थे...2009 में हमने दिल्ली में जीत दर्ज की। 2012 में दुर्भाग्यवश हम गोवा में हारे। 2014 में हम दिल्ली हार गए। 2017 में आपने (पार्टी कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए) गोवा जीता, लेकिन हमारे विधायक गोवा हार गए।' चिदंबरम ने कहा कि इस बार उनकी पार्टी साहस और विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है और 2022 में गोवा और 2024 में दिल्ली जीतेगी।

Chidambaram

बता दे कि साल 2017 में गोवा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने सबसे अधिक 40 में से 17 सीट जीती थीं। लेकिन वह बहुमत की सीट हासिल नहीं कर सकी थी और बीजेपी ने क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय विधायकों से गठबंधन कर सरकार बना ली थी। वर्तमान में राज्य में कांग्रेस के पास 4 विधायक हैं। चितंबरम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सुनहरे इतिहास को देखते हुए हमारा भविष्य उज्ज्वल है, हमें पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने परोक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गोवा किसी राजनीतिक पार्टी का उपनिवेश नहीं हो सकता। गोवा को गोवावासी चलाएंगे।

बता दें कि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो पिछले महीने कांग्रेस छोड़ टीएमसी में शामिल हो गए थे। चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य के सामने अपने नेताओं के चेहरे पेश किए हैं। हम नए युवा चेहरों के साथ सामने आएंगे और पार्टी में महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति, मछुआरा समुदाय और दलित गोवा पर शासन करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आज से चुनाव के लगभग 100 दिन बचे हैं। हमें चुनाव की तारीख तो नहीं पता लेकिन 100 दिन मानकर चलो। हर दिन आगे बढ़ना है। जनता का दिल और दिमाग जीतना है। हमें 2022 का गोवा चुनाव हर हाल में जीतना है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की 2.76 करोड़ आबादी का टीकाकरण पूरा, किसी भी राज्य में सबसे अधिक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+