छत्तीसगढ़: 12वीं की छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, यौन संबंध बनाने के लिए कहता था

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में स्कूल के एक शिक्षक के उपर यहां की छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाया है। स्कूल की छात्राओं ने शिक्षक पर आरोप लगाया है कि वह उनसे उनका फोन नंबर मांगता था। यही नहीं शिक्षक उनसे चिकन खिलाने और अन्य अश्लील मांग करता था। यह मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर के तुमला पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां एक सरकारी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्राओं ने शिक्षक पर ये संगीन आरोप लगाया है। आरोप है कि यह शिक्षक छात्राओं को धमकी देता था कि अगर वह उनकी मांग नहीं मानेंगी तो वह उन्हें परीक्षा में फेल कर देगा।

student

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उन्हे पढ़ाने वाले शिक्षक राजेश भारद्वाज उनसे कहते थे कि वह अपना फोन नंबर दें। वह हमसे यौन संबंध बनाने के लिए कहते थे, इसके अलावा वह हमे धमकी देते थे कि अगर ऐसा नहीं किया तो वह उन्हें परीक्षा में फेल कर देंगे। वहीं इस मामले में शिक्षक ने सफाई देते हुए इस तरह के आरोपों से इनकार किया है। छात्राओं के आरोप पर राजेश भारद्वाज का कहना है कि मैंने कभी भी इस तरह की कोई मांग नहीं रखी। हालांकि कभी-कभी मैं बच्चों से मजाक में कहता था कि आपको चिकन खिलाना पड़ेगा, लेकिन इसके अलावा मैंने उनसे कुछ भी नहीं कहा।

इस मामले के सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एन कुजूर ने कहा कि मुझे भी इस बाबत जानकारी मिली है। मैं इस मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब करुगा, जिसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। यह स्कूल के साथ हमारे विभाग के लिए भी काफी संवेदनशील मामला है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में अवश्य कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+