तिहाड़ का बैरक नंबर 2, अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का नया पता
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। खतरनाक दाऊद इब्राहिम का खूंखार दुश्मन और अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र सदाशिव निखलजे उर्फ छोटा राजन को देश के सबसे बड़े जेल तिहाड़ में भेज दिया गया है। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि उसे जाली पासपोर्ट मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
अधिकारी ने बताया कि विशेष न्यायाधीश ओपी सैनी ने छोटा राजन को 3 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। सीबीआई ने कहा कि अभी तक छोटा राजन के खिलाफ अन्य मामलों की फाइलें नहीं मिली हैं। सीबीआई महाराष्ट्र पुलिस के संपर्क में है और छोटा राजन के खिलाफ दर्ज 71 मामलों की फाइल लेने की प्रक्रिया चल रही है। आपको बताते चलें कि छोटा राजन के खिलाफ हत्या, किडनैपिंग और फिरौती जैसे 85 मामले दर्ज हैं।
तिहाड़ में राजन को लेकर विशेष सुरक्षा
छोटा राजन तिहाड के जेल नंबर दो में करीब 10 सेल हैं। इसमें से एक सेल को खाली करा दिया गया है। इस सेल के पास किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। कोने-कोने पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं। इसके अलावा सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के जवानों को भी सुरक्षा में लगाया गया है।













Click it and Unblock the Notifications