छत्तीसगढ़: चिड़ियाघर में जहरीले सांप ने सफेद बाघ को डसा, पोस्टमार्टम में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी चिड़ियाघर में सांप के काटने से विजय नाम बाघ की मौत हो गई। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों का कहना है कि ये बाघ बाड़े के अंदर मृत पाया गया था। जबकि बाघ की मौत का पता लगाने के लिए बिसरा को जांच के रायबरेली के लैब भेजा गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, विजय को किसी कोबरा ने काटा था। इस चिड़ियाघर के कर्मचारियों पर जानवरों की देखभाल में लापरवाही के आरोप पहले ही लगते रहे हैं और बाघ की मौत के बाद एक बार फिर इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं।

chhattisgarh: white tiger vijay dies in zoo after a cobra bite, reveals autopsy

इस बाघ को दो महीने पहले दिल्ली से बिलासपुर लाया गया था। अगस्त 2006 जन्मे विजय को 2 साल की उम्र में यहां लाया गया था। सूत्रों का कहना है कि बाघ की मौत 27 दिसंबर को ही हो गई थी लेकिन कर्मचारियों ने इसकी जानकारी देरी से दी। चिड़ियाघर के कर्मचारियों पर पहले भी लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं।

उनपर पहले भी केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी का आरोप लगा था और कहा गया था कि वे जू में रहने वाले जानवरों की देखभाल ठीक से नहीं करते हैं ।जिसको लेकर केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने कानन पेंडारी चिड़ियाघर को चिट्ठी लिखी थी और वहां रहने वाले जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी। इसके पहले, कानन पेंडारी चिड़ियाघर तब सुर्खियों में आया था जब साल 2014 में यहां 22 चीतल मृत पाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+