गर्ल्स हॉस्टल में 7 साल की बच्ची से दरिंदगी, प्राईवेट पार्ट में डाली छड़ी
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में 7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के साथ उसके कमरे में रहने वाली अन्य बड़ी उम्र के लड़कियों ने न सिर्फ उसकी हुरी तरह पिटाई की बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में छड़ी भी डाल दी।

मामला बीते 23 फरवरी का बताया जा रहा है। इस मामले में अब बच्ची के परिजनों ने गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि 23 फरवरी की रात में बच्ची हॉस्टल के बाथरूम में गई जहां उसकी रुममेट ने कपड़े भिगो कर रखे थे। बच्ची से धक्का लगकर वो कपड़े नीचे गिर गए जिससे उसके कमरे में रहने वाली दोनों लड़कियां गुस्सा हो गईं और बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया।
पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल जांच में बच्ची के साथ इस तरह की हरकत होने की बात पुष्ट हुई है। मेडिकल जांच में बच्ची के शरीर पर चोट के निशान औऱ प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन की बात सामने आई है। फिलहाल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में बच्ची की मां के शिकायत के आधार धारा 377, 323 और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह ने भीइस तरह की घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि इस मामले में हॉस्टल प्रशासन के रवैये पर भी सवाल उठता है। हमने केस जांच शसुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications