छत्तीसगढ़: कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड़ में बीएसएफ के 4 जवान शहीद

छत्तीसगढ़: नक्सलियों से मुठभेड़ में बीएसएफ जवान शहीद, दो घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गए हैं। इसके पहले खबर आई थी कि एक जवान शहीद हुआ है जबकि दो जवान घायल हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना पखांजुर से 35 किलोमीटर दूर महला गांव के जंगलों में हुई। शहीद हुए एक जवान का नाम पी रामा कृष्ण है, जो आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे।

Chhattisgarh, BSF, Maoist, naxal, Kanker, छत्तीसगढ़, कांकेर, माओवादी, नक्सलवाद

गुरुवार सुबह बीएसएफ के जवानों पर उस वक्त हमला हुआ जब वो गश्त के लिए निकले थे जवानों पर हमले के बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग की। गुरुवार दोपहर तक हमले के करीब तीन घंटे बाद भी नक्सलियों और सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है।

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले का ये पहला मामला नहीं है। मार्च में दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में उन्नाव के रहने वाले सीआरपीएफ जवान शशिकांत तिवारी शहीद हो गए थे। घात लगाकर हुए इस हमले में पांच अन्य लोग घायल भी हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+