छत्तीसगढ़: फेसबुक पोस्ट के लिए राजद्रोह में गिरफ्तार हुए मांगेलाल ने छूटने के बाद सीएम बघेल को लेकर कही ये बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में फेसबुक पोस्ट लिखने पर राजद्रोह के तहत गिरफ्तार हुए 53 साल के मांगेलाल अग्रवाल छूट गए हैं। सीएम भूपेश बघेल के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने उनसे राजद्रोह की धारा हटा ली, जिसके बाद उनके छूटने का रास्ता साफ हुआ है। रिहाई के बाद मांगेलाल ने भूपेश बघेल को धन्यवाद कहा है। बिजली कटौती को लेकर फेसबुक पर लिखने पर 13 जून को पुलिस ने उनको राजद्रोह की धारा 124 ए के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

सीएम ने निभाया मेरी रिहाई में बड़ा रोल: मांगेलाल

सीएम ने निभाया मेरी रिहाई में बड़ा रोल: मांगेलाल

मांगेलाल अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने उनकी रिहाई में बड़ा रोल निभाया है। बघेल की दखल के बाद ही उनसे राजद्रोह की धारा हटी और मेरे छूटने का रास्ता साफ हुआ।

बिजली कंपनी की शिकायत पर हुए थे गिरफ्तार

बिजली कंपनी की शिकायत पर हुए थे गिरफ्तार

राजनांदगांव जिले के मुसरा डोंगरगढ़ के रहने वाले मांगेलाल अग्रवाल ने फेसबुक पोस्ट में कहा था, इन्वर्टर कंपनी के साथ छत्तीसगढ़ सरकार की सेटिंग हो गई है। इसके लिए राज्य सरकार को पैसा दिया गया है। करार के मुताबिक 2 घंटे में 10 से 15 मिनट के लिए लाईट कटौती होती रहेगी, तो इन्वर्टर बिक्री बढ़ेगी। इस पोस्ट को लेकर बिजली कंपनी ने शिकायत की और पुलिस ने मांगेलाल पर राजद्रोह लगाकर उनको गिरफ्तार कर लिया था।

विरोध के बाद बघेल का दखल

विरोध के बाद बघेल का दखल

फेसबुक पोस्ट के लिए मांगेलाल की गिरफ्तारी और राजद्रोह जैसी धाराएं लगाए जाने के बाद इसका विरोध हुआ तो सरकार बैकफुट पर आ गई। सीएम भूपेश बघेल ने इस पर कहा, हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के हिमायती रहे हैं, यहां राजद्रोह की धाराएं नहीं लगनी चाहिए थीं। मैंने पूरे मामले पर डीजीपी से बातकर नाराजगी जाहिर की है, इन धाराओं को हटाया जाएगा। बघेल ने कहा, इस तरह के कार्य पूर्व की सरकार की परम्परा रही है। हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रबल पक्षधर है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों से भी अपील की है वो अभिव्यक्ति के दौरान संयम बरते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+