चुनाव बाद भाजपा के साथ जाने के सवाल पर मायावती के सामने क्या बोले अजीत जोगी?

Recommended Video

    Chattisgarh Election : Mayawati का BJP के साथ Alliance पर दिया चौंकाने वाला बयान | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिस तरह से पूर्व में अजीत जोगी ने बयान दिया था कि अगर प्रदेश में खंडित जनादेश आया तो क्या वह भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं। उस वक्त उन्होंने कहा था कि कुछ भी संभव है। लेकिन मायावती के साथ आने के बाद अजीत जोगी ने साफ कर दिया है कि भाजपा के साथ गठबंधन कदापि नहीं हो सकता है। जोगी ने कहा कि मेरे बयान को गलत समझा गया, मैंने उसके बिल्कुल उलट कहा था।

    मायावती के सामने बदला बयान

    मायावती के सामने बदला बयान

    जोगी ने कहा कि मैं खुद के बारे में और बहन मायावती के बारे में जानता हूं, हम विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे बजाए इसके कि भाजपा के साथ गठबंधन करें। अंग्रेजी में मेरे मुहावरे को गलत समझा गया, मैंने उसे दूसरे परिपेक्ष्य में कहा था, राजनीति में कुछ भी संभव है, ये सही है। अजीत जोगी ने जब यह बयान दिया तो बसपा सुप्रीमो मायावती उनके पास बैठी थीं। जोगी ने कहा कि जब मुझसे पूछा गया कि क्या मैं भाजपा या कांग्रेस के साथ गठबंधन करूंगा तो मैंने कहा किसी से नहीं करूंगा, हमारा गठबंधन मजबूत है, हम सरकार बनाएंगे।

    क्या कहा था पहले

    क्या कहा था पहले

    आपको बता दें जोगी और मायावती ने रायपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया, इसी दौरान जोगी ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि चुनाव के बाद गठबंधन एक काल्पनिक सवाल है। वहीं मायावती ने भी भाजपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना को इनकार करते हुए कहा किक हम उनके साथ गठबंधन करने की बजाए विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे। एक सांपनाथ है तो दूसरा नागनाथ, दोनों सांप हैं। आपको बता दें किक इससे पहले कांग्रेस और भाजपा के साथ गठबंधन की बात पर जोगी ने कहा था कि राजनीति में कुछ भी इनकार नहीं किया जा सकता है, कुछ भी हो सकता है।

    20 को है चुनाव

    20 को है चुनाव

    वहीं मायावती के बारे में जोगी ने कहा कि मैंने कांग्रेस और भाजपा के बारे में मायावती से बात नहीं की है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। यहां दो चरणों में चुनाव होना है, पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को हो चुका है, जबकि 20 नवंबर को दूसरे चरण का चुनाव होगा, यहां चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

    इसे भी पढ़ें- त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार के काफिले पर हमला, CPM ने बीजेपी पर लगाया आरोप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+