छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने किया IED विस्फोट, CRPF के 5 जवान घायल

सुकमा। नक्‍सलियों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के ताड़मेटला इलाके में आईईडी ब्‍लास्‍ट को अंजाम दिया है। इस ब्‍लास्‍ट में कोबरा 206 बटालियन के पांच जवान घायल हो गए हैं। जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है। ये सभी जवान सीआरपीएफ के हैं। आईईडी धमाके में इस टीम के सेकेंड इन कमांड ऑफिसर और असिस्टेंट कमांडेंट भी घायल हुए हैं। सीआरपीएफ के मुताबिक, सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Recommended Video

    Naxal Attack: Chhattisgarh के Sukma में IED विस्फोट, असिस्टेंट कमांडेंट शहीद | वनइंडिया हिंदी
    छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने किया IED विस्फोट, CRPF के 5 जवान घायल

    बस्तर जिले के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि सीआरपीएफ के 206 कोबरा बटालियन के जवानों को गस्त में रवाना किया गया था। जवान आज देर शाम जब ताड़मेटला गांव के करीब जंगल में थे तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में पांच जवान घायल हो गए। इधर सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों में से एक की हालत गंभीर है।

    इससे पहले शुक्रवार कोछत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर में गुरुवार की सुबह पुलिस के जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की थी। नक्सलियों से मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी नक्सली को पुलिस ने मार गिराया था। उसका नाम संतोष पोडियम था। पुलिस का दावा किया कि घटनास्थल से रायफल, पिट्ठू, नक्सल सामग्री और दैनिक उपयोग का समान भी बरामद किया गया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मारा गया नक्सली पुलिस एसआई और रेंजर की हत्या समेत कुटरू और जांगली इलाके में हुए कई नक्सल वारदातों में शामिल था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+