छत्तीसगढ़ सीएम रमन सिंह की बहू की डिलीवरी के लिए सरकारी अस्पताल का पूरा फ्लोर रिजर्व, दूसरे मरीज एक बेड पर दो
छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह की बहू की डिलीवरी के लिए सरकारी अस्पताल का पूरा फ्लोर हुआ रिजर्व, दूसरे मरीजों एक बेड पर दो
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की बहू एश्वर्या सिंह की डिलीवरी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल में हुई। इस दौरान अस्पताल का एक पूरा फ्लोर रिजर्व कर दिया गया, वहीं सुरक्षा के लिए बड़ी तादाद में पुलिस भी तैनात रही, इससे दूसरे मरीजों को बेहद परेशानी हुई, यहां तक कि दो-दो जच्चा एक बेड पर लिटा दी गईं। रमन सिंह के बेटे अभिषेक की पत्नी एश्वर्या ने 11 नवंबर को बेटी को जन्म दिया। जिस सरकारी अस्पताल में एश्वर्या की डिलीवरी हुई उसमें कुछ दिनों पहले ही ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत की बात सामने आई थी। इस अस्पताल में बहू की डिलिवरी के लिए रमन सिंह की तारीफें भी हो रही हैं।

जिस सरकारी अस्पताल में सीएम की बहू को प्रसूति के वक्त वीआईपी ट्रीटमेंट मिला। उसी वक्त सामान्य और गरीब परिवार की गर्भवती महिलाओं को बिस्तर साझा करना पड़ा। यही नहीं अस्पताल के बीमार डॉक्टरों के कमरे को भी पुलिस कंट्रोल रूम में तब्दील कर दिया गया। इस दौरान गरीब मरीजों की सुध लेने वाला कोई नहीं था। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर मुख्यमंत्री की बहू ऐश्वर्या की डिलीवरी हुई।
अस्पताल के अधीक्षक ने कहा हमारे लिये गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हमारे अस्पताल को चुना हालांकि उन्होंने दिक्कतों का जिक्र करते कहा कि 700 मरीजों का इंफ्रास्ट्रक्चर है और 1200 मरीज भर्ती हैं। ऐसे में जगह की कमी के चलते परेशानी तो हुई है। अस्पताल में भर्ती मरीजों ने बताया कि बहुत मुश्किल हुई, एक ही बिस्तर दिया है, हमने कहा लेकिन किसी ने सुना नहीं।












Click it and Unblock the Notifications