मध्‍य प्रदेश के राजनीति हालत पर छत्तीसगढ़ के सीएम बोले- कांग्रेस से लोग गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबाकर वापस आते हैं

रायपुर। ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के इस्‍तीफे के बाद से मध्‍य प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। उम्‍मीद है कि सिंधिया आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मध्‍य प्रदेश के इस राजनीतिक उठापटक के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बयान आया है। उन्‍होंने कहा है कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी वरना कोई यूं ही बेवफा थोड़ी होता है। कांग्रेस से जाने वाले लोग हमेशा हमने देखा है कि वो गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबाकर आते हैं और ऐसे अनेक उदाहरण हैं।

मध्‍य प्रदेश के राजनीति हालत पर छत्तीसगढ़ के सीएम बोले- कांग्रेस से लोग गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबाकर वापस आते हैं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार सुबह करीब 10.50 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। भूपेश बघेल मध्य प्रदेश की सियासत को लेकर पार्टी आलकमान के नेताओं से दिल्ली में मुलाकात कर सकते हैं। वह दोपहर करीब 1 बजे दिल्ली पहुंच जाएंगे। राज्यसभा चुनावों को लेकर छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर चुनाव होने हैं। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वह इस संबंध में पार्टी आलाकमान से चर्चा करेंगे। इसके लिए वे दिल्ली जा रहे हैं। प्रदेश की दोनों सीटों के लिए किन्हें उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बीच खबर यह भी है कि ग्वालियर-चंबल संभाग के लोग चाहते हैं कि सिंधिया भाजपा में शामिल न होकर अपनी अलग पार्टी बनाएं। आपको बता दें कि सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। अब सिंधिया को राज्यसभा भेजे जाने की तैयारी है। इसकी घोषणा भी बुधवार को दिल्ली में होगी। केंद्रीय सत्र के बाद सिंधिया को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। कमलनाथ सरकार के 6 मंत्रियों समेत 22 विधायकों ने सिंधिया के इस्तीफे की खबर लगते ही कांग्रेस को अलविदा कह दिया था।

सूत्र बता रहे हैं कि इस्तीफा देने वाले सिंधिया समर्थक विधायकों में से 5 से 7 को मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मंत्री पद दिया जा सकता है। इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जो सही कांग्रेसी होगा वो कांग्रेस में ही रहेगा। साथ ही उन्होने कहा कि उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात करने का प्रयास किया, लेकिन बताया जा रहा है कि वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं, इसलिए उनसे बात नहीं कर पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+