छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल की मां का निधन, अंतिम यात्रा में फूट-फूट कर रोये

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी देवी बघेल का रविवार को निधन हो गया था जिसके बाद आज उनका अंतिम संस्कार भी किया जा रहा है। बघेल की मां ने रायपुर में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में रविवार की शाम आखिरी सांस लीं। बताया जा रहा है कि जब उनकी मां का निधन हुआ उस दौरान सीएम बघेल अस्पताल में ही थे। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में मंत्रियों और समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद देर शाम उनके पार्थिव शरीर को रायपुर से भिलाई-3 स्थित मुख्यमंत्री के घर लाया गया और अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel mother die, cried in his funeral

इसके बाद सोमवार सुबह 11 बजे आवास से उमदा रोड स्थित मुक्तिधाम के लिए अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें राज्य के कई मंत्रियों समेत हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ थे। बताया जा रहा है कि सीएम बघेल की मां के अंतिम संस्कार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भी शामिल होने की सूचना मिल रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के अलावा कई स्थानीय नेता भी पहुंचे हुए थे।

पार्थिव देह देख कर खुद को नहीं रोक पाए सीएम बघेल
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी मां बिंदेश्वरी बघेल के बेहद करीब थे। और पार्थिव शरीर देखकर खुद को नहीं रोक पाए और फफक कर रो पड़े। आंख में आंसु लिए सीएम बघेल ने कहा कि मां की कमी जीवन में कोई भी पूरी नहीं कर सकता है। बता दे कि 78 साल कि बिंदेश्वरी देवी को दिल का दौरा पड़ने के बाद पिछले महीने 24 जून को रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। लेकिन रविवार को उनकी हालत ज्यादा नाजुक हो गई थी जिसके बाद उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें- कोरबा की हवा में ज़हर, बढ़ रही टीबी के मरीजों की संख्‍या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+