छत्तीसगढ़ सीडीकांड: भूपेश बघेल ने माना, मुरारका से दिल्ली के एक होटल में हुई थी मुलाकात
रायपुर। पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने ये स्वीकार किया है कि भाजपा नेता कैलाश मोरारका से उनकी मुलाकात हुई थी। भूपेश बघेल के मुताबिक दिल्ली के एक होटल में कैलाश मुरारका के साथ उनकी मुलाकात हुई थी, लेकिन वो मुलाकात थोड़ी देर की थी। भूपेश की माने तो उस होटल में सौदान और रमन सिंह से भी मुलाकात हुई थी। यह महज सामान्य मुलाकात थी।

सीडी मामले में तीन दिन जेल में रहने के बाद कल जमानत पर बाहर आये भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी को दलदल पसंद है बीजेपी हर जगह दलदल पसंद करती है। गुजरात में भाजपा के नेताओं ने ही अपने मंत्रियों की सीडी बनवाई, वैसी ही स्थिति छत्तीसगढ़ में भी है। सीडी बनवाते हैं और बंटवाते हैं...और फिर इसमे बेवजह एक पत्रकार को फंसवाते हैं। सीडी के मामले में एक आरोप पत्र पेश किया जिसमें कई सारे सवाल है जिसका जवाब भाजपा और मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष को देना होगा। भूपेश ने कहा कि रमन सिंह और उनके कार्यालय के अधिकारी सीडी कांड में लिप्त रहे हैं, ये हम अदालत में सिद्ध करेंगे। रमन ने छत्तीसगढ़ की राजनीति को बदबूदार दलदल में तब्दील किया। सीडी मामले में सीबीआई ने अदालत में चार्जशीट तो दर्ज की।
भूपेश ने दनादन की सवालों की बौछार-
उन्हें बताना होगा की विनोद वर्मा ने प्रकाश बजाज को धमकी नहीं दी थी तो ये बताना होगा की वो व्यक्ति कौन था जिसने प्रकाश बजाज को धमकी दी थी। पुलिस की विवेचना कहा है। रिंकू खनूजा की मृत्यु की जांच सीबीआई ने क्यों नहीं की। क्यों उनके परिजनों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं सौंपी जा रही है। अरुण बिसेन की सीडी कांड में क्या भूमिका है। ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज की। सीडी बंटवाने की क्या ज़रूरत ? वो पहले से मार्किट में थी। सीडी आउटडेटिड है। आका कौन है ? भूपेश बघेल ने दनादन सवाल दागते हुए आगे बोले कि बोस कौन है? राम कौन है ? रावण कौन है ? ये जनता जानना चाहती है। राजेश मूणत इस षड्यंत्र के हिस्सा हैं। उन्होंने पहले FIR क्यों नही कराई। पहले से जब ये बात पोर्टल और समाचारपत्रों में आ रहा थी। रमन सिंह राजनीति में किसी भी स्तर तक जा सकते हैं..
इन सवालों के माध्यम से भूपेश बघेल ने एक साथ कई चीजों को खोलने की कोशिश की है, बघेल की माने तो सीडी कांड खुद बीजेपी की देन है और ये वक्त ही बताएगा।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications