छत्‍तीसगढ़: नक्‍सलियों ने किया ब्‍लास्‍ट, 5 जवान जख्‍मी, मुठभेड़ में 3 नक्‍सली ढ़ेर

Chhattisgarh: 5 CRPF personnel injured in a Naxal attack
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बस्‍तर इलाके सुकमा जिले को नक्‍सलियों ने एक बार फिर खून से लाल करने की साजिश रच डाली। मगर सुरक्षा बलों की मुश्‍तैदी और उनकी बहादुरी ने नक्‍सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया और मुठभेड़ में 3 नक्‍सलियों को मार गिराया गया। हालांकि इस मुठभेड़ में 5 जवान भी गंभीर रूप से जख्‍मी हुए हैं जिनमें से 3 की हालत नाजुक बतायी जा रही है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक नक्‍सलियों के इलाके में छिपे होने की खुफिया सूचना पर सीआरपीएफ ने राज्‍य पुलिस के साथ मिलकर भेज्‍जी में ज्‍वाइंट ऑपरेशन चलाया।

इस ऑपरेशन में 400 से अधिक जवान शामिल हुए। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान इलाके में एक भीषण बम धमाका हुआ जिसके बाद सुरक्षा बलों ने फायरिंग शुरु कर दी। हमले के बाद ऑपरेशन रुक गया। फिर सर्च अभियान में नक्‍सलियों की तीन लाशें बरामद की गईं जिसमें एक महिला भी शामिल है। मुठभेड़ से पहले पुलिस को खुफिया सूचना मिली की बीजापुर के फरसेगढ़ में नक्‍सलियों का ट्रेनिंग कैंप चल रहा है।

इस सूचना पर छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने पड़ोसी राज्‍य महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली जिले की पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिसवालों की नक्‍सलियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक महिला नक्‍सली सहित तीन नक्‍सली मारे गए। मारे गये नक्‍सलियों के कब्‍जे ये देशी हथियार बरामद किये गये हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है और उम्‍मीद की जा रही है कि अभी भी कुछ नक्‍सली इलाके में छिपे हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+