वाटरफॉल में नहाते हुए डूबने लगे पति तो बचाने कूदीं पत्नियां, चारों की डूबकर मौत

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सोमवार शाम को दो नवविवाहित जोड़ों की डूबकर मौत हो गई। बगनच्चा वाटरफॉल में डूबने से इनकी मौत हुई। दोनों कपल घूमने के लिए यहां आए थे। वाटरफॉल में नहाते हुए अपने पतियों को डूबते देख महिलाओं ने भी पानी में छलांग लगा दी लेकिन वो खुद को भी नहीं बचा पाईं। चारों पानी में डूब गए। इसी साल मार्च में चारों की शादी हुई थी।

चारों के शव बरामद हुए पुलिस ने बताया है कि कोरिया के बड़काबहरा गांव के बगनच्चा जलप्रपात में सोमवार को पिकनिक मनाने गये दो दंपतियों की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने चारों शव बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 2- पतियों को बचाने में पत्नियां डूबीं उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले 26 साल के मोहम्मद ताहिर पत्नी साइना परवीन (21) के साथ कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ के मौहारपारा में अपने ससुराल आया था। सोमवार को ताहिर और साइना तथा साइना के भाई नियाजऔर उसकी पत्नी सना परवीन बगनच्चा जलप्रपात पर घूमने के लिए गए थे। यहां नियाज और ताहिर नहाने के लिए पानी में उतर गए। नहाने के दौरान नियाज और ताहिर गहरे पानी में डूबने लगे। जिसे देख दोनों की पत्नियां भी उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद गईं। चारों गहरे पानी में डूब गए। 3- किसी को नहीं चला डूबने का पता ये चारों जब डूबे तो किसी को पता नहीं चला। कुछ देर बाद इन लोगों का सामान देख लोगों को शंका हुई तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। देर शाम पुलिस की टीम ने रेस्क्यू टीम भेजा और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया।

पुलिस ने बताया है कि कोरिया के बड़काबहरा गांव के बगनच्चा जलप्रपात में सोमवार को पिकनिक मनाने गये दो दंपतियों की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने चारों शव बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले 26 साल के मोहम्मद ताहिर पत्नी साइना परवीन (21) के साथ कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ के मौहारपारा में अपने ससुराल आया था। सोमवार को ताहिर और साइना तथा साइना के भाई नियाजऔर उसकी पत्नी सना परवीन बगनच्चा जलप्रपात पर घूमने के लिए गए थे।

यहां नियाज और ताहिर नहाने के लिए पानी में उतर गए। नहाने के दौरान नियाज और ताहिर गहरे पानी में डूबने लगे। जिसे देख दोनों की पत्नियां भी उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद गईं। चारों गहरे पानी में डूब गए।

ये चारों जब डूबे तो किसी को पता नहीं चला। कुछ देर बाद इन लोगों का सामान देख लोगों को शंका हुई तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। देर शाम पुलिस की टीम ने रेस्क्यू टीम भेजा और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+