छत्तीसगढ़: कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड़ में BSF के 2 जवान शहीद, सीएम ने जताया दुख
रायपुर। एक बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के कांकेर से आ रही है, यहां नक्सली हमला हुआ है, जिसमें बीएसएफ को दो जवाब शहीद हो गए हैं और एक जवान गंभीर रूप से घायल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये घटना आज सुबह 3 बजकर 45 मिनट की है, जब जवान नक्सलियों के तलाशी अभियान में निकले थे, तभी नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिसमें जवानों ने जवाबी हमला किया, इस हमले में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं।

शहीद जवान BSF की 175वीं बटालियन के थे। हमले में घायल जवान को रायपुर लाने के लिए एमआई-17 हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी लेकिन खराब मौसम की वजह से हेलिकॉप्टर को बीच रास्ते से ही लौटना पड़ा, जवान की हालत गंभीर बनी है।
BSF जवानों के शहीद होने पर सीएम रमन सिंह ने गहरा दुख जताया है।












Click it and Unblock the Notifications