बिहार के छपरा में भाजपा नेता के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या

नई दिल्ली। बिहार में जिस तरह से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पितृपक्ष के मेले का उद्घाटन करते समय अपराधियों से आग्रह किया था कि वह कम से कम इस दौरान आपराधिक घटनाओं को अंजाम ना दें, ऐसा लगता है कि अपराधियों ने उनकी अपील को खारिज कर दिया है। बिहार के छपरा में भाजपा नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार भाजपाा नेता गंगोत्री प्रसाद के बेटे पीयूष आनंत की हत्या कर दी गई है। यह घटना सोमवार रात तकरीबन 8 बजे की है।

murder

आपको बता दें कि पीयूष आनंत सदर अस्पताल में दवा वितरण केंद्र में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर तैनात थे। सोमवार रात को जब वह अपनी बाईक से वापस जा रहे थे, तभी गड़खा थाना क्षेत्र में कुछ अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू किया और उनकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के बाद मौके पर ही पीयूष की मौत हो गई थी। पीयूष आनंद बजरंग दल के सक्रिय सदस्य रह चुके हैं और वह भाजपा के व्यवसायिक प्रकोष्ठ से भी जुड़े थे।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि हमने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जल्द ही अराधियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस हत्या के बाद छपरा में लोगों ने आज छपरा बंद का आह्वाहन किया है।

इसे भी पढ़ें- सनातन संस्था का आतंकी चेहरा आया सामने, साधक ने माना उसने रखा था बम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+