चेतन भगत ने कराया पोल, जवाब मिला नरेंद्र मोदी अगर इमरजेंसी भी लगा दें तो भी हम करेंगे समर्थन
लेखक चेतन भगत ने ट्वीटर पर एक पोल कराया, जिसमें उन्हें सवालों के जवाब मिले। भगत ने लिखा है कि ये जवाब चौंकाने वाले हैं।
नई दिल्ली। लेखक चेतन भगत ने ट्विटर पर एक पोल कराया, जिसमें उन्होंने पूछा था कि अगर आपके पास यह मौका हो कि आप मोदी को अपना नेता बनाए रखें, लेकिन कम लोकतंत्र के साथ, क्या आप उससे सहमत हैं? इस पर 55 फीसदी उनसे सहमत हैं औ 45 फीसदी का कहना है नहीं लोकतंत्र जरूरी है। वहीं एक अन्य पोल में चेतन ने पूछा था कि अगर पीएम मोदी भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करने और भ्रष्ट लोगों को सजा देने के लिए इमरजेंसी लागू करें तो क्या आप उन्हें समर्थन देंगे? इस पर भी 56 फीसदी लोगों ने कहा कि हां वो समर्थन करें और 44 फीसदी ने कहा कि नहीं हम इसका समर्थन नहीं करेंगे।v















Click it and Unblock the Notifications