Cyclone Mandous Live: कमजोर पड़ने लगा चक्रवात 'मैंडस': आईएमडी
चक्रवात 'मैंडूस' के मद्देनजर चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि 'मैंडूस' अगले 6 घंटे काफी तीव्र रहेगा और फिर धीरे-धीरे ये कमजोर हो जाएगा।

Cyclone Mandous Live (चक्रवाती तूफान मैंडूस) Chennai Weather Forecast (चेन्नई का मौसम) Hindi News Updates: दक्षिण भारत इस वक्त चक्रवात 'मैंडूस' की चपेट में है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी है, हालांकि 'मैंडूस' अब दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ गया है और कमजोर हो गया है लेकिन आज भी दक्षिण के राज्यों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। इस तूफान का असर पड़ोसी राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। इस वक्त कर्नाटक और केरल में भी मौसम खराब है तो वहीं कोवानूर, थिम्मासमुद्रम, राजुला कंडिगा में भारी वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते सड़कें जलमग्न हो गई हैं और यातायात प्रभावित हो गया है। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है। पल-पल की जानकारी के लिए पेज रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के आयुक्त, गगनदीप वेदी ने बताया कि चक्रवात से करीब 400-500 पेड़ जड़ से उखड़ गए। हम चक्रवात के लिए तैयार थे और दुर्घटनाओं से बचने के लिए 15000 पेड़ों की शाखाओं को काट दिया था। वहीं, 500 कर्मचारियों, 300 वाहनों को तैनात किया गया था ताकि मुख्य सड़क को साफ किया जा सके और यातायात बाधित न हो
दीवार गिरने से 3 कार क्षतिग्रस्त
तमिलनाडु: चेन्नई के टी नगर इलाके में एक दीवार गिरने के कारण उसके पास खड़ी 3 कार क्षतिग्रस्त हुई हैं। घटना के वक्त कारों में कोई मौजूद नहीं था।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications