DMK चीफ करुणानिधि की फिर बिगड़ी तबियत, अगले 24 घंटे अहम
चेन्नई। डीएमके प्रमुख करुणानिधि का हालत एक बार फिर से गंभीर बताई जा रही है। करुणानिधि चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल ने सोमवार शाम मेडिकल बुलेटिन जारी कर यह बताया कि करुणानिधि की हालत बिगड़ रही है। उनके उपर दवाईयां असर नहीं कर रही हैं। अस्पताल के बाहर डीएमके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो रखी है।

डॉक्टरों का कहना है कि करुणानिधि का ब्लडप्रेशर सोमवार की दोपहर तक सामान्य था। वह बिना किसी लाइफ सपोर्ट सिस्टम के ठीक से सांस भी ले पा रहे थे। लेकिन दोपहर बाद उनके हालत में गिरावट दर्ज की गई। हॉस्पिटल का कहना है कि अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं।
बता दें कि पिछले महीने के अंत में करुणानिधि को चेन्नई में कावेरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। करुणानिधि को देखने के लिए लगातार राजनीति हस्तियां चेन्नई पहुंच रहे हैं। रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द बीमार DMK अध्यक्ष को देखने अस्पताल पहुंचे और उनके सेहत के बारे में जानकारी ली। कोविंद ने अस्पताल में करुणानिधि के बेटे और कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन और कनिमोझी से बातचीत की।












Click it and Unblock the Notifications