तमिलनाडु के बैंक में डकैती, कर्मचारियों को टॉयलेट में बंद कर 32 किलो सोना लूटा

तमिलनाडु में बैंक रॉबरी के दौरान 32 किलो सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। chennai bank robbery feb bank gold loan Arumbakkam tamil nadu

चेन्नई, 13 अगस्त : तमिलनाडु में बैंक रॉबरी में करोड़ों की लूट का मामला सामने आया है। शनिवार शाम चेन्नई के एक बैंक से 32 किलो सोना लूट लिया गया। इसकी कीमत कथित तौर पर करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। चेन्नई के अरुंबक्कम इलाके में फेडबैंक गोल्ड लोन (FedBank Gold Loan) में लूट हुई।

chennai bank robbery

रिपोर्ट के मुताबिक FedBank Gold Loan लूटने से पहले तीन नकाबपोश लोगों ने बैंक के कर्मचारियों को एक शौचालय में बंद कर दिया। पुलिस आयुक्त शंकर जीवाल ने लुटेरों के तरीके के बारे में बताया, लुटेरों ने स्ट्रांग रूम की चाबियां लीं। कर्मचारियों को शौचालय में बंद कर दिया गया। लुटेरे कैरी बैग में सोना लेकर फरार हो गए। ब्रांच अधिकारियों के अनुसार 32 किलो सोना चोरी हुआ है।

पुलिस को संदेह है कि डकैती में बैंक के ही किसी कर्मचारी की भूमिका हो सकती है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त पुलिस आयुक्त टीएस अंबू ने बताया, लुटेरों में बैंक की ब्रांच के ही किसी वर्तमान कर्मचारी के संलिप्त होने का संदेह है।

बैंक रॉबरी की वीडियो भी सामने आई है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक एक सुरक्षा गार्ड ने गोल्ड लोन बैंक के ऑफिस से जुड़े होने का दावा किया है। वीडियो में बैंक कर्मचारी कहते सुना गया, जब मैंने कोल्ड ड्रिंक का सेवन किया तो मैं बेहोश हो गया।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक लुटेरों में बैंक का कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस अधिकारी ने कहा, अब सब ठीक हैं। कोई कर्मचारी बेहोश नहीं है। उनमें से एक कर्मचारी था, इसलिए गार्ड को कुछ भी संदेह नहीं था। पुलिस के मुताबिक बैंक की शाखा बंद थी और अकाउंट्स से जुड़े के काम के लिए कुछ ही लोग मौजूद थे। पुलिस ने दोषियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+