चेन्नई: पैसेंजर ट्रेन में बड़ा हादसा, फुट बोर्ड पर खड़े होकर यात्रा कर रहे 4 लोगों की पोल से टकराकर मौत
चेन्नई: ट्रेन में यात्रा करने के दौरान अक्सर लोग लापरवाही बरतते हैं जिसके कारण कई बार वो हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। आये दिन, देखा जाता है कि दरवाजे पर खड़े होकर या ट्रेन की छत पर खड़े होकर लोग यात्रा करने के दौरान अपनी जान की परवाह तक नहीं करते हैं। ऐसा ही एक मामला चेन्नई में सामने आया है जहां पैसेंजर ट्रेन में सवारी कर रहे 4 यात्रियों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: अमेठी: पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा, 9 घंटे तक बाधित रही लखनऊ-वाराणसी रेल लाइन

ये हादसा थॉमस माउंट के नजदीक मंगलवार को हुआ। बताया जा रहा है कि ये सभी यात्री ट्रेन के फुट बोर्ड पर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। तभी अचानक खंभे की चपेट में आ गए। चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए।
मंगलवार को सेंट थोमस माउंट स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन ईएमयू में भारी भीड़ थी जिसके कारण लोग पायदानों व दरवाजों पर लटककर यात्रा कर रहे थे। इस हादसे के बाद पैसेंजर ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया गया और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल था। इस मामले में रेलवे द्वारा जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने मराठा क्रांति मोर्चा की ज्यादातर मांगों को स्वीकार किया












Click it and Unblock the Notifications